Manali Leh road: मनाली-लेह मार्ग पर अब दोनों ओर से दौड़ेंगे वाहन, जिला प्रशासन ने तय किया समय
लेह से सरचू-दारचा आने के लिए दोपहर बाद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक का समय तय किया है। दूसरी तरफ दारचा-शिंकुला-पदुम सड़क पर आवाजाही का समय भी यही रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनाली-लेह मार्ग पर अब दारचा-सरचू के बीच दोनों तरफ से गाड़ियां दौड़ेंगी। सभी वाहन चालकों को जिला आपदा प्रबंधन की ओर से निर्धारित समय का पालन करना होगा। दारचा से हिमाचल सीमा सरचू के लिए निकलने का समय सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। लेह से सरचू-दारचा आने के लिए दोपहर बाद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक का समय तय किया है। दूसरी तरफ दारचा-शिंकुला-पदुम सड़क पर आवाजाही का समय भी यही रहेगा। सभी वाहन चालकों को दारचा चेक पोस्ट में पुलिस के पास पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। अभी भी मौसम खराब होते ही बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो जाते हैं।
इससे पहले दारचा-सरचू और दारचा-शिंकुला-पदुम सड़क वनवे थीं। अब दारचा-सरचू, दारचा-शिंकुला-पदुम मार्ग को दोनों छोर से यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इस बार सर्दी में अधिक बर्फबारी के चलते सड़क को डबललेन खोलने में सीमा सड़क संगठन के जवानों को काफी मुश्किलें आई हैं। दोनों छोर से अब गाड़ियों की आवाजाही से दोनों मार्गों में यातायात दबाव बढ़ जाएगा। साथ ही लाहौल के सिस्सू से आगे सरचू तक पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के कारोबार को भी पंख लगेंगे। लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने दारचा-शिंकुला-पदुम और दारचा-सरचू मार्ग पर आवाजाही करने वाले चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें।