{"_id":"688b7a6ebcdf38aede02c772","slug":"now-vehicles-loaded-with-apples-will-be-stopped-at-the-holding-point-and-sent-shimla-news-c-19-sml1001-576700-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब होल्डिंग प्वाइंट पर रोककर भेजे जाएंगे सेब से लदे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब होल्डिंग प्वाइंट पर रोककर भेजे जाएंगे सेब से लदे वाहन
विज्ञापन
खास खबर
सुबह पीक ऑवर्स के दौरान नहीं मिलेगा शहर में प्रवेश, यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए बदला शेड्यूल
छराबड़ा होल्डिंग प्वाइंट पर रोकी जा रही गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद फल लेकर आने वाले वाहनों को अब होल्डिंग प्वाइंट पर रोका जाएगा। पुलिस ने यह व्यवस्था शुरू कर दी है। इससे शहर में यातायात जाम नहीं लगेगा।
सेब से लदे वाहनों को सुबह 8 से 10 और शाम के वक्त साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस ने यह व्यवस्था शहर में लगने वाले यातायात जाम को कम करने के लिए की है। भट्ठाकुफर फल मंडी आने वाले वाहनों को पुलिस छराबड़ा होल्डिंग प्वाइंट पर रोक रही है। इससे वाहनों की अधिक संख्या होने पर शहर में ट्रैफिक जाम नहीं लग रहा। छाराबड़ा में पिकअप समेत अन्य वाहनों को रोकने के बाद 30 से 40 वाहनों को नियमित अंतराल के बाद भट्ठाकुफर फल मंडी भेजा जा रहा है। अधिक वाहन होने के कारण भट्ठाकुफर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसको देखते हुए वाहनों की संख्या को नियंत्रित किया जा रहा है।
खासतौर पर सुबह और शाम के समय पीक ऑवर्स में वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है, जिससे शहर में मालवाहक वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम न लगे। शनान होल्डिंग प्वाइंट पर भी इसी तरह से सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए जाने वाले सेब से लदे वाहनों को रोककर भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि सेब से लदे बड़े वाहनों के कारण शहर में जाम लगता है। इस कारण ढली से लेकर भट्ठाकुफर फल मंडी तक जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। अब शहर में वाहनों के प्रवेश करने के शेड्यूल में किए बदलाव से राह मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ट्राॅलों और बड़े वाहन सिर्फ रात को चलेंगे
सेब सीजन के लिए आ रहे ट्राॅलों समेत अन्य बड़े वाहनों को मैहली-आनंदपुर-शोघी मार्ग पर रात के समय ही जाने की इजाजत है। बड़े माल वाहक वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण दिन के समय सामान्य वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही थीं। इसको देखते हुए यहां से भी पिकअप समेत ट्रकों को दिन के समय और बड़े वाहनों को राहत के समय भेजने की व्यवस्था की है। सेब सीजन में वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग प्वाइंट की व्यवस्था की है।