फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now Una's Sanjeev expressed his desire to become the executioner, know the reason

अब स्वर्ण पदक विजेता संजीव ने जताई जल्लाद बनने की इच्छा, जानिए वजह

Sat, 07 Dec 2019 10:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Now Una's Sanjeev expressed his desire to become the executioner, know the reason
संजीव वर्मा - फोटो : अमर उजाला

शिमला के रवि कुमार के बाद जिला ऊना में राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता संजीव वर्मा ने उन्हें जल्लाद बनाने की मांग की है। संजीव वर्मा ने कहा कि देश के किसी भी कोने में दुष्कर्म के आरोपियों को सजा देने के लिए वह जल्लाद बनने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वह कोई भी सरकारी मदद भी नहीं चाहते हैं और अपने खर्च पर ही पूरे भारत में जल्लाद का कार्य करने के लिए पहुंचेंगे। जिला ऊना के संतोषगढ़ निवासी संजीव वर्मा ने राष्ट्रपति से जल्लाद बनने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


शनिवार को ऊना मुख्यालय पहुंच कर संजीव ने कार्यकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर जल्लाद बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत रावण का पुतला दशहरा पर्व पर जलाकर नहीं बल्कि दुष्कर्मियों को फांसी देकर होगी। संजीव वर्मा एचपी रायफल एसोसिएशन की ओर से करवाई गई शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर टीम गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। वर्तमान में टाहलीवाल में स्पेयर पार्ट्स की दुकान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed