आईजीएमसी में अब महंगा हुआ ईलाज, जानिए कितना?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी अस्पताल में अब इलाज करवाना महंगा हो गया है। जहां जनरल वार्ड में आपरेशन के लिए 500 रुपये लगेंगे। वहीं स्पेशल वार्ड में मरीज को 2000 रुपये चुकता करने होंगे। आईजीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की जेब पर मंगलवार से बोझ पड़ गया है।
रोगी कल्याण समिति की बैठक में टेस्ट शुल्क बढ़ाने को मंजूरी दी गई थी। आम जनता पर इसका असर साफ देखने को मिलेगा, लेकिन रोगी कल्याण समिति का खजाना बढ़ेगा। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि साल 2009 के बाद कुछ टेस्ट शुल्क बढ़ाए गए हैं।
प्रत्येक उत्पाद काफी महंगा हो गया है। हर जगह रोगी कल्याण समिति को भारी भरकम घाटा सहन करना पड़ रहा है। लिहाजा इनमें मामूली बढ़ोतरी की गई है।
इन लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर
सरकारी कर्मचारियों को मेडिकल रिंवर्समेंट की व्यवस्था रहती है, उन्हें स्वास्थ्य पर खर्च किया गया सारा पैसा सरकारी खजाने से मिल जाता है। गरीब तबके के लोगों का निशुल्क उपचार होता है। लेकिन निजी संस्थानों में काम करने वाले लोगों पर इसका बोझ पड़ेगा। सबसे ज्यादा शुल्क स्पेशल वार्ड का है।
अल्ट्रासाउंड 60 की जगह 120 लिए जाएंगे। आपरेशन फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। नवंबर माह में रोगी कल्याण समिति की बैठक चेयरमैन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। टेस्ट फीस में बढ़ोतरी करने के पक्ष में अधिकांश सदस्य नहीं थे।
इनका तर्क था कि पहले मरीजों को सुविधाएं दो, उसके बाद दरों में इजाफा करो। सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन की पोल भी मंत्री के सामने खोल कर रख दी थी। लेकिन जरूरतों को ध्यान में रख कर केवल कुछ टेस्ट के शुल्क में ही बढ़ोतरी की गई।
पहले ये थे चार्जिज
मेजर ऑपरेशन---------200 (जनरल वार्ड)
माइनर ऑपरेशन--------100 (जनरल वार्ड)
माइनर ओटी------------20 (जनरल वार्ड)
अल्ट्रासाउंड--------------60 (जनरल वार्ड)
स्पेशल वार्ड---------शुल्क पहले-------शुल्क अब
शेयरिंग रूम-------------300--------------500
सिंगल रूम--------------500--------------1000
वीआईपी रूम------------500--------------1500
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक में मंजूरी के बाद मंगलवार से बढ़ी हुई दरों पर शुल्क लिया जा रहा है।