फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now, treatment of heart disease will be available in Chamiyana.

Shimla News: अब चमियाना में मिलेगी हृदय रोग के उपचार की सुविधा

Mon, 29 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now, treatment of heart disease will be available in Chamiyana.
आईजीएमसी से कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस विभाग पूरी तरह चमियाना स्थानांतरित, ओपीडी और इनडोर सेवाएं शुरू
विज्ञापन

अभी सर्जरी के लिए जाना पड़ रहा था आईजीएमसी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला से कार्डियोलॉजी और कार्डियो-थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग पूरी तरह से चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना शिफ्ट कर दिए हैं। इन विभागों की ओपीडी और इनडोर सेवाएं सोमवार से चमियाना में शुरू हो गई हैं। अब मरीजों को दिल संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए आईजीएमसी और चमियाना के बीच भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी बल्कि एक ही छत के नीचे ही सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवाएं चमियाना में 30 मई से वैकल्पिक तौर पर शुरू की गईं थीं। यह केवल आंशिक व्यवस्था थी लेकिन अब विभाग पूरी तरह से यहां शिफ्ट होने से मरीजों को ओपीडी के साथ इनडोर वार्ड, आईसीयू और अत्यधुनिक ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी मिल रही है। अस्पताल नवीनतम चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सुसज्जित है, जिससे जटिल सर्जरी और गंभीर मरीजों के उपचार में काफी राहत मिलेगी। चमियाना अस्पताल अब प्रदेश का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी हब बन चुका है। बीते साल दिसंबर से यहां छह विभागों की ओपीडी सेवाएं शुरू की गईं थीं। इसके बाद इस साल 10 मार्च से न्यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी की आईपीडी सेवाएं शुरू की गईं। एक मई से यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग भी शुरू हो गए। 11 अगस्त को यहां पहली बार रोबोटिक सर्जरी शुरू की थी जिसने प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के नए युग की शुरुआत की।
विज्ञापन



आईजीएमसी में बढ़ रही थी मरीजों की भीड़ आईजीएमसी शिमला में जगह की कमी और मरीजों की बढ़ती भीड़ लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी। ऐसे में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से चमियाना शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। इससे न केवल आईजीएमसी का दबाव कम होगा बल्कि चमियाना आने वाले मरीजों को व्यवस्थित और आधुनिक माहौल में बेहतर उपचार मिलेगा। अब उन्हें जांच, ओपीडी, इनडोर वार्ड, आईसीयू और सर्जरी की सारी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article