फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Toll Free Number at School Notice board to Stop Harrasment.

सरकार ने लिया फैसला, स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर लिखने होंगे ये नंबर

Sun, 25 Sep 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Sep 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
Now Toll Free Number at School Notice board to Stop Harrasment.

प्रदेश के स्कूलों में युवाओं के लिए टोल फ्री नंबर नोटिस बोर्ड पर लिखे जाएंगे। स्कूलों में मानसिक उत्पीड़न और हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने नोटिस बोर्ड पर टोल फ्री नंबर लिखने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


स्कूलों में शिकायत पेटियां भी रखने को कहा गया है। आदेशों की अनदेखी करने वाले स्कूल प्रिंसिपलों को कार्रवाई के प्रति भी चेताया गया है। शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर जल्द से जल्द व्यवस्थाएं करने को कहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मानसिक उत्पीड़न और हिंसक घटनाएं रोकने के लिए टोल फ्री नंबर 1098 शुरू किया है। सरकार इस टोल फ्री नंबर की मॉनीटरिंग करती है। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब स्कूलों में भी इस नंबर का विस्तृत प्रचार करने के लिए सरकार ने नोटिस बोर्ड पर टोल फ्री नंबर को लिखने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में लिखित में शिकायत देने के लिए शिकायत पेटियां रखने को भी कहा गया है।


आदेशों में कहा गया है कि स्कूलों में मानसिक उत्पीड़न और हिंसक घटनाएं न हो और अगर हों, तो उसकी समय से शिकायत की जाए सके। इसके लिए स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाना जरूरी है। जिला उपनिदेशकों को सभी स्कूलाें में नोटिस बोर्ड पर टोल फ्री नंबर को लिखवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed