{"_id":"a522cdd3fdd6a221c70d5366f565e643","slug":"now-three-times-a-week-cm-will-hear-your-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते में तीन दिन आपकी शिकायतें सुनेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते में तीन दिन आपकी शिकायतें सुनेंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हफ्ते में तीन दिन लोगों की शिकायतें सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों और मंत्रियों-विधायकों से मिलने के लिए नई प्रक्रिया अपनाई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री यदि शिमला में उपलब्ध हों तो प्रात: 11 बजे से 12 बजे के बीच मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों के लिए सचिवालय में अपने कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हर मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच अपने सरकारी आवास ओकओवर में जन समस्याएं सुनेंगे। यानी आम लोगों से मिलने के लिए वह ओकओवर में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जब भी सीएम ओकओवर स्थित अपने निवास पर बैठते हैं तो उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता है। कई लोग दूर दराज के इलाकों से भी अपनी शिकायतें लेकर उनके पास आते हैं।
मगर समय न होने के चलते कई लोग निराश होकर भी वापस लौट जाते हैं। ऐसे में अब इन लोगों को अपनी समस्याएं बताने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।