{"_id":"5fd0c9568ebc3e3eb647f6b4","slug":"now-the-family-will-be-able-to-talk-to-the-patient-in-covid19-hospital-on-the-phone-helpline-number-is-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोविड अस्पताल में रोगी से फोन पर बात सकेंगे परिजन, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोविड अस्पताल में रोगी से फोन पर बात सकेंगे परिजन, हेल्पलाइन नंबर जारी
Wed, 09 Dec 2020 06:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
कोरोना संक्रमित मरीजों के रखरखाव और उनके इलाज को लेकर विवादों में रहे हिमाचल के नेरचौक कोविड अस्पताल प्रबंधन ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन पर तय समय में परिजन रोगियों से बात कर सकेंगे। इसके अलावा रोगी की जानकारी या परेशानी भी अस्पताल प्रबंधन से साझा कर सकेंगे। चिकित्सकों से संक्रमित के स्वास्थ्य का हाल भी परिजन जान सकेंगे। इन नंबरों ने बुधवार से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित को भर्ती करने से पहले परिजनों या रिश्तेदारों को अपने नंबर अस्पताल प्रबंधन को देने होंगे। उन्हीं नंबरों से संपर्क हो सकेगा। इसकी पुष्टि एमएस डॉ. जीवानंद चौहान ने की। बता दें कि इस समय कोविड अस्पताल नेरचौक में करीब सौ मरीज भर्ती हैं। 160 से अधिक संक्रमितों की कोविड अस्पताल में मौत हो चुकी है। इनमें करीब सौ संक्रमित मंडी जिले से संबंधित हैं।
विज्ञापन
इन नंबरों पर करें बात
01905263119 पर रोजाना दोपहर दो से चार बजे तक फोन कर सकते हैं। इस नंबर पर परिजन कोविड रोगी से संबंधित समस्या, उसकी सेहत संबंधित जानकारी या शिकायत कर सकते हैं। 7650044973 पर शाम सात से आठ बजे तक काल कर सकते हैं। इस नंबर पर परिजन या रिश्तेदार सीधे रोगी से बात कर सकेंगे। यदि रोगी बात करने की हालत में हो तो स्वास्थ्य प्रतिनिधि उनसे बात करवा सकेंगे। इसके लिए कोविड भर्ती वार्ड में विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन