फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now the connections of those who do not pay water bills will be permanently disconnected.

Shimla News: अब पानी के बिल न देने वालों के स्थायी तौर पर कटेंगे कनेक्शन

Sun, 18 Aug 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Now the connections of those who do not pay water bills will be permanently disconnected.
कंपनी उपभोक्ताओं की तैयार कर रही सूची
विज्ञापन

कई उपभोक्ताओं का कंपनी ने बंद कर दिया है पानी, फिर भी नहीं भर रहे बिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पानी की आपूर्ति बंद होने के बावजूद कई डिफाल्टर पेयजल बिल भरने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इन पर अब कंपनी और सख्ती करने जा रही है। इनके कनेक्शन स्थायी तौर पर काटने की तैयारी है। इसके लिए डिफाल्टरों की सूची तैयार की जा रही है।
पेयजल कंपनी के अनुसार पानी के बिल न देने वाले उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी जब ये बिल भरने नहीं पहुंचे तो कंपनी ने 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए। इस दौरान कई उपभोक्ता को बिल भरने कंपनी दफ्तर पहुंचे। लेकिन कई ऐसे थे जो नहीं आए।
विज्ञापन

कंपनी ने इनके कनेक्शन प्लग यानी अस्थायी तौर पर बंद कर दिए। इन्हें अब पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ये लोग टैंकर से पानी मंगवाकर पानी पी रहे हैं लेकिन बिल नहीं दे रहे। अस्थायी तौर पर बंद हुए कनेक्शन बिल देने के बाद बहाल हो जाते हैं। लेकिन स्थायी तौर पर कटने वाले कनेक्शन दोबारा बहाल नहीं होंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को दोबारा दस्तावेज और सिक्योरिटी राशि देकर नया कनेक्शन लेना होगा। पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि इसके लिए डिफाल्टरों की सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed