फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now teeth will be fixed at half the price in dental college

Shimla News: डेंटल कॉलेज में अब आधी दरों पर लगाए जाएंगे दांत

Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now teeth will be fixed at half the price in dental college
13 हजार से घटाकर 62 सौ किया शुल्क
विज्ञापन

सरकार की अधीसूचना के बाद नई दरें तय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला में अब कृत्रिम दांत (दांत इम्प्लांट) लगाने की दरें आधी कर दी हैं। सरकार ने अधिसूचना जारी कर इम्प्लांट सुविधाओं के रेट तय कर दिए हैं।
पहले जहां मरीजों को लगभग 13 हजार रुपये तक दांत लगाने में खर्च करने पड़ते थे वहीं अब मात्र 6,200 रुपये में स्पाइरल डेंटल इम्प्लांट और 6,750 रुपये में कोनिकल कनेक्शन डेंटल इम्प्लांट उपलब्ध होंगे। इन नई दरों में न केवल सर्जरी का खर्च शामिल होगा बल्कि इम्प्लांट, एबटमेंट, हीलिंग कैप और एनालॉग का खर्च भी शामिल रहेगा। अब मरीजों को एक ही पैकेज में पूरी प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। इसमें क्राउन लगाने का खर्च शामिल नहीं है, क्योंकि यह अलग-अलग प्रकार के क्राउन और उसमें उपयोग होने वाली सामग्री पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

संस्थान ने हाल ही में इम्प्लांट प्लेसमेंट के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया है। इसमें फिजियो डिस्पेंसर और इम्प्लांट प्लेसमेंट किट्स की खरीद शामिल है। पहले कॉलेज को यह सेवाएं बाहरी साधनों के माध्यम से संचालित करनी पड़ती थीं जिसमें खर्च अधिक होता था। अब संस्थान में आवश्यक उपकरण मौजूद होने से मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए हैं। अब से सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय शिमला आने वाले मरीजों को नई दरों का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने भी सुनिश्चित किया है कि फीस की अदायगी पारदर्शी ढंग से हो और मरीजों को उसी दिन पर्ची पर अंकित शुल्क जमा कर रसीद उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article