फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now suspicious shredding of notes found in pomegranate boxes in Solan

Himachal: अब सोलन में अनार की पेटियों में मिलीं नोटों की संदिग्ध कतरनें

Mon, 12 Sep 2022 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Sep 2022 08:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन के सपरून बाईपास में भी अनार की पेटियों में पैकिंग से नोटों की संदिग्ध कतरनें मिली हैं। कुल्लू से भेजी गई अनार की सप्लाई के डिब्बों में 100, 200 और 500 रुपये के नोटों की ये कतरनें मिली हैं। 

विज्ञापन
Now suspicious shredding of notes found in pomegranate boxes in Solan
अनार की पेटियों में मिलीं नोटों की संदिग्ध कतरनें - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा के मॉडल टाउन के बाद अब हिमाचल प्रदेश के  सोलन के सपरून बाईपास में भी अनार की पेटियों में पैकिंग से नोटों की संदिग्ध कतरनें मिली हैं। कुल्लू से भेजी गई अनार की सप्लाई के डिब्बों में 100, 200 और 500 रुपये के नोटों की ये कतरनें मिली हैं। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने इन कतरनों को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजा है।  पुलिस के अनुसार ये कतरनें असली नोट की हैं या नकली नोट की, इस बारे में अभी कह पाना मुश्किल है।

विज्ञापन


आशंका है कि ये नकली नोटों के भंडार से जुड़ा मामला भी हो सकता है। नोट छापने और बाद में साइड से काटे जाने के बाद जो हिस्सा बचता है, उसी की ये कतरनें बताई जा रही हैं। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सपरून के एक फल कारोबारी ने सूचना दी थी कि अनार की पैकिंग मैटीरियल में नोटों की कतरनें निकली हैं। इसके बाद इन कतरनों को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अनार की सप्लाई कुल्लू से आई है। नोटों की कतरनें असली हैं या नकली, इसकी जानकारी रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed