फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now skiing and snow boarding competition will be held in Hamta, Himachal

अब हिमाचल के हामटा में होगी स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता

Wed, 27 Jan 2021 03:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Now skiing and snow boarding competition will be held in Hamta, Himachal
हमटा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

 कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा। ऐसे में हिमाचल प्रदेश शीतकालीन खेल एसोसिएशन (एचपीडब्ल्यूजीए) ने वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग की स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता का स्थान तय कर दिया है। बीते दिनों मनाली में बर्फबारी होने से प्रदेश के विंटर गेम्स एसोसिएशन ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हमटा में प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया है। इसी वर्ष होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय खेलों के लिए हिमाचल टीम का चयन इस प्रतियोगिता के आधार पर होगा। बर्फ से लकदक शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति में स्की स्लोप तलाशने बीते दिनों स्की एंड स्नो बोर्डिंग इंडिया के महासचिव की अगुवाई में एचपीडब्ल्यूजीए की टीम चंद्राघाटी के सिस्सू, खांगसर और गोंधला का दौरा कर चुकी है। यहां पर प्रतियोगिता करवाने के लिए स्थानीय क्लब और पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत कर स्थान और तारीख तय होनी थी।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अटल टनल के बाद पहली बार लाहौल के स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों में अपने हुनर को दिखाने का मौका मिल रहा था। लेकिन प्रतियोगिता स्थल बदलने से उनके हाथ मायूसी ही लगी है। स्की एंड स्नो बोर्डिंग इंडिया के महासचिव रूपचंद नेगी ने कहा कि अटल टनल खुलने के बाद लाहौल के प्रतिभागी भी मनाली पहुंचकर अपने हुनर को दिखाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश शीतकालीन खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने कहा कि आगामी समय में लाहौल में भी साहसिक गतिविधियों को चलाया जाएगा। कहा कि खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए एचपीडब्ल्यूजीए महासचिव से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed