{"_id":"ffd999ee7d5e197db76c6e863a119abb","slug":"now-shopkeepers-will-have-to-obtain-licence-for-storage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का नया फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का नया फॉर्मूला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Aug 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया है। कारोबारियों को अब गोदाम में 10 क्विंटल प्याज और 20 क्विंटल से ज्यादा आलू रखने हैं तो लाइसेंस लेना होगा।
विज्ञापन
कारोबारी विभाग से इसके लाइसेंस ले सकता है। अभी तक व्यापारी गोदामों में टनों के हिसाब से आलू और प्याज स्टोर करते थे। जैसे ही मार्केट में आलू-प्याज का भाव बढ़ता है, स्टोर से इन्हें बाहर निकाला जाता है।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक प्रियतु मंडल ने बताया कि अब निर्धारित सीमा से अधिक आलू प्याज स्टोर करने के लिए लाइसेंस लेना होगा।
केंद्र से भी मिले हैं दिशा निर्देश
गौरतलब है कि जमाखोरी के कारण लगातार बढ़ रही महंगाई को रोकने के लिए कुछ दिन पहले केंद्र की ओर से भी सभी राज्यों को दिशा निर्देश जारी किया गए थे। इनमें जमाखोरी पर निगरानी रखने को कहा गया था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए इसके बाद और सख्ती बरती है। इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। कई सब्जियों की कीमतें फिलहाल स्थिर हो गई हैं।