{"_id":"a672a971e7d6f76ed2797043b1a5694a","slug":"now-reliance-super-will-also-increase-their-milk-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रिलायंस, सुपर दूध भी दो रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रिलायंस, सुपर दूध भी दो रुपये महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेरका और वीटा दूध के दाम बढ़ने के एक दिन बाद ही रिलायंस तथा सुपर कंपनियों ने भी दूध के रेट बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को जहां वेरका और वीटा का दूध दो रुपये महंगा मिला, वहीं बुधवार से रिलायंस और सुपर कंपनियां भी इसी दर से रेट बढ़ाकर दूध बेचेंगी।
मंगलवार को वेरका और वीटा का दूध 41 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 43 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि दूध की आधे किलो की थैली 20.50 रुपये से बढ़ाकर 21.50 रुपये की हो गई।
सूत्रों ने बताया कि इसी रेट से रिलायंस और सुपर भी बुधवार को दूध बेचेंगे। दूध की कीमतों में थोड़े समय में ही बड़ी बढ़ोतरी हुई है। डीलरों ने इस बारे में मंगलवार को ही सूचित करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
हालांकि, हिमाचल मूल की कंपनी कामधेनु ने अभी दूध के रेट बढ़ाने पर निर्णय नहीं लिया है। वहीं, निजी कंपनियों के दूध के रेट बढ़ाने के बाद अब मिल्कफेड ने भी दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
मिल्कफेड के एमडी एके ठाकुर ने कहा कि रेट बढ़ाने को लेकर मिल्क फेड भी जल्दी निर्णय ले सकता है। वर्तमान में मिल्कफेड का दूध 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। यह निजी कंपनियों से तीन रुपये कम है।