{"_id":"64cb9e6a30f4ae721d095826","slug":"now-punjab-after-leaving-baya-nahan-milk-will-reach-shimla-city-from-shimla-news-c-19-sml1001-208231-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब बाया नाहन होकर पंजाब \nसे शिमला शहर पहुंचेगा दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब बाया नाहन होकर पंजाब से शिमला शहर पहुंचेगा दूध
विज्ञापन
फोरलेन क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित हैै दूध की आपूर्ति
32 हजार लीटर दूध की आज शहर में होगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला फोरलेन के चक्की मोड़ के पास ध्वस्त होने के बाद प्रभावित चल रही दूध की आपूर्ति वीरवार से सही होने की उम्मीद है। पंजाब से दूध की गाड़ियां अब नाहन होकर शिमला पहुंचेंगी।
राजधानी शिमला में दूध और ब्रेड की अधिकतर आपूर्ति पंजाब तथा चंडीगढ़ से होती है। लेकिन फोरलेन के क्षतिग्रस्त होने से शहर में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति दो दिन से प्रभावित चल रही है। शहर में वेरका दूध के डीलर गिरीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 32 हजार लीटर दूध की आपूर्ति की जाएगी। वीरवार को वाया नाहन होकर गाड़ियां भेजी गई हैं। यह शुक्रवार सुबह समय पर शिमला शहर में पहुंच जाएंगी। शहर में वेरका दूध की औसतन 28 हजार लीटर की आपूर्ति होती है लेकिन बारिश के चलते चार हजार लीटर दूध अतिरिक्त दूध मंगवाया है। इसके अलावा ब्रेड और पनीर की आपूर्ति भी होगी।