{"_id":"671f921f78e7f9909e0a4419","slug":"now-police-will-keep-youth-away-from-drugs-by-linking-them-with-sports-shimla-news-c-19-sml1001-431643-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब खेलों से जोड़कर युवाओं \nको नशे से दूर रखेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब खेलों से जोड़कर युवाओं को नशे से दूर रखेगी पुलिस
विज्ञापन
रोहड़ू से पुलिस ने शुरू की नई मुहिम
वॉलीबाल और बैडमिंटन समेत अन्य खेलों का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चिट्टे के नशे से जिले के युवाओं को बचाने के लिए अब पुलिस खेलों का आयोजन करेगी। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों की ओर आकर्षित करने का फैसला लिया है।
इसकी शुरुआत जुब्बल क्षेत्र से की है, जहां पर हाल ही में अंतर विभागीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले करवाए गए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई। एएसपी रतन सिंह नेगी ने क्षेत्र के लोगों, खासकर युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। युवाओं को बताया गया कि एक बार चिट्टे का नशा लेने से व्यक्ति इसका आदी हो जाता है और इसके बाद इस नशे को छाेड़ना उसके लिए मुश्किल होता है। ऐसे में युवाओं को इस नशे से दूर रहना है। पुलिस विभाग के मुताबिक अगले माह 3 नवंबर को जुब्बल में ही वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें स्थानीय युवाओं की टीमों को भी भागीदारी का अवसर दिया जाएगा। इसका मकसद युवाओं को नशा छोड़ो और खेल खेलने के लिए प्रेरित करना है।
नशा माफिया पर जारी है कार्रवाई : एसपी
एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि जिले में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।