फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Pay Your Electricity Bills with Old Currency Note.

नोटबंदी के बीच बड़ी राहत, यहां चलेंगे आपके 500 के पुराने नोट

Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
Now Pay Your Electricity Bills with Old Currency Note.

केंद्र सरकार के आदेशानुसार प्रदेश के लाखों बिजली मीटर उपभोक्ताओं को बोर्ड प्रबंधन ने 15 दिसंबर तक 500 रुपये के नोट बिजली बिल अदा करने की राहत दे दी है। शुक्रवार को बोर्ड प्रबंधन ने बैठक कर केंद्र सरकार के आदेशों को लागू कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड के प्रदेश में स्थित सभी कार्यालयों को भी इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। बिजली बिल काउंटरों पर 500 के बंद किए गए नोट लेने की सूचना भी लगाने को कहा गया है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली बिल में एक हजार रुपये का नोट नहीं लिया जाएगा। प्रदेश में 22 लाख बिजली मीटर उपभोक्ता हैं। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में प्रतिमाह बिजली बिल जारी किए जाते हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में इन दिनों बिजली बिल जमा करवाने की आखिरी तारीखें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम से सिर्फ 2500 रुपये निकल रहे हैं। पुराने नोट बदलने की सुविधा सरकार ने बंद कर दी है। इस स्थिति में लोगों को बिजली बिल जमा करवाने में कोई समस्या पेश ना आए। इसके लिए केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर तक 500 रुपये के नोट से बिजली बिल जमा करवाने की सुविधा दी है।


इसी कड़ी में शुक्रवार को बोर्ड प्रबंधन ने केंद्र के आदेशों को लागू करते हुए फील्ड दफ्तरों को 15 दिसंबर तक लोगों से बिजली बिल के तौर पर 500 रुपये के नोट लेने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed