फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now pay water bills and property tax online.

अब ऑनलाइन जमा हो सकेंगे पानी बिल और टैक्स

Wed, 20 May 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 May 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
now pay water bills and property tax online.

जून महीने से शहरवासियों को पानी और प्रापर्टी टैक्स के बिल जमा करवाने के लिए नगर निगम के कैश काउंटर की लंबी लाइनों में खड़े रहने की जरूरत नहीं रहेगी। मंगलवार को हुई फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में पानी और प्रापर्टी टैक्स के बिल आनलाइन जमा करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। अंतिम स्वीकृति के लिए मामला अब निगम के सदन में जाएगा।

विज्ञापन


योजना के तहत बैंकों के अलावा लोकमित्र केंद्रों में भी उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने की सुविधा मिलेगी। आनलाइन पेमेंट गेटवे सर्विस के तहत केंद्र सरकार से पंजीकृत कंपनी एनएसएलडी राजधानी शिमला में यह सुविधा देगी। भारत सरकार के ई डिस्ट्रक्ट प्रोजेक्ट में भी यही कंपनी सेवाएं दे रही है। मंगलवार को महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


अब पानी और प्रापर्टी टैक्स के बिल बैंकों के अलावा शहर में चल रहे 16 लोकमित्र केंद्रों में भी जमा हो सकेंगे। बैठक में ब्यूटिफिकेशन आफ शिमला प्रोजेक्ट पर भी चरचा की गई। अपनी सुविधा अनुसार नजदीकी जगह में बिल जमा करवा सकेंगे। शहर के सभी उपनगरों में लोकमित्र केंद्र खोले हैं। इसके अलावा अधिकांश बैंकों की शहर भर में शाखाएं हैं। यह योजना कैसे काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम इसका खुलासा जल्द ही करेगा। नेट बैंकिंग की तर्ज पर बिल जमा करवाने की सुविधा देने की बात कही जा रही है। एफसीपीसी की बैठक में पार्षद शशि शेखर चीनू, अनूप वैद, दीपक रोहाल, कांता सुयाल, आयुक्त पंकज राय, सहायक आयुक्त प्रशांत सरकेक, संयुक्त आयुक्त विधि जोगेंद्र चौहान और निगम अभियंता विजय गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

थोड़ा सा अतिरिक्त शुल्क देना होगा
योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को बैंकों, लोकमित्र केंद्रों को कुछ अतिरिक्त चार्जिस देने होंगे। अतिरिक्त चार्जिस कम से कम रखने की बात कही जा रही है। शहर के पोस्ट आफिसों में बिजली बिलों को जमा करवाने की योजना सफलता पूर्वक चल रही है। यहां लोगों को प्रति बिल ढाई रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। बैठक के बाद महापौर संजय चौहान के साथ कांग्रेस पार्षद शशि शेखर चीनू, दीपक रोहाल और भाजपा पार्षद अनूप वैद की गुप्त मंत्रणा हुई।


बैठक खत्म होने पर सभी अधिकारियों के आफिस से बाहर जाने के बाद पार्षदों ने महापौर से अकेले में बात की। इस गुप्त मंत्रणा में अप्रैल की बैठक में हुई कहासुनी और ताराहाल बस स्टाप के पास हुए पब्लिक टायलेट के शुभारंभ पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed