फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now pay online postal life insurance installment.

अब ऑनलाइन जमा करवाएं पीएलआई की किस्त

Tue, 06 Oct 2015 12:03 AM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
now pay online postal life insurance installment.

अब डाक जीवन बीमा (पीएलआई) की किस्त ऑनलाइन जमा होगी। ये किसी भी डाकघर से जमा करवाई जा सकती है। सोमवार को इस सुविधा से लैस मुख्य डाकघर सोलन प्रदेश का पहला डाकघर बन गया है। सात दिसंबर तक प्रदेश के सभी डाकघरों में यह सेवा शुरू होगी। सीपीसी (सेंट्रल प्रोसेस कोर) पीएलआई ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ डाक विभाग निदेशक निर्मल सिंह ने सोलन के मुख्य डाकघर से किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सुविधा शुरू होने से डाक जीवन बीमा से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा। दिसंबर तक प्रदेश के सभी डाकघरों में यह सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन सुविधा से उपभोक्ताओं को डाक जीवन बीमा संबधित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। बीमा उपभोक्ताओं को बीमा से संबधित नई और पुरानी जानकारी एसएमएस से फोन पर मिलेगी।

विज्ञापन

पहले यह थी व्यवस्था

now pay online postal life insurance installment.

उपभोक्ता जीवन बीमा मैच्योरिटी की राशि प्रदेश तथा देश के किसी भी डाकघर से निकाल सकते हैं। इससे पहले यह राशि निकालने के लिए उसी डाकघर में जाना पड़ता था। इस दौरान अधीक्षक डाकघर सोलन बीएस सेन, पोस्टमास्टर विमला, अधिकारी वीपी शर्मा, सह अधीक्षक आरएच राणा, विजय राम कश्यप, हेमंत, संतोष, शालिनी सूद, राजेश और नीरज नेगी आदि मौजूद रहे।

पहले उपभोक्ताओं को अपनी डाक जीवन बीमा की किस्त जमा करवाने के लिए उसी डाकघर में जाना पड़ता था, जिस डाकघर से डाक जीवन पॉलिसी करवाई जाती थी। अब ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से उपभोक्ता देश के किसी भी कोने से अपने पीएलआई की किस्त किसी भी डाकघर से जमा करवा सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को पॉलिसी जमा करवाने में देरी भी नहीं होगी। जिला सोलन में डाक जीवन बीमा से करीब 45 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed