फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now only five percent cases of Covid 19 in Himachal Pradesh

हिमाचल में पांच फीसदी रह गए कोरोना के मामले, मृत्युदर में भी आई कमी

Wed, 20 Jan 2021 03:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Jan 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Now only five percent cases of Covid 19 in Himachal Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

हिमाचल में अब 5 फीसदी ही कोरोना के मामले रह गए हैं। ग्राफ में लगातार गिरावट आने से अब लोग वैक्सीन लगाने से परहेज कर रहे हैं। हिमाचल में अभी स्वास्थ्य कर्मियों को जो वैक्सीन लगाई जा रही है, इसमें भी टारगेट अचीव नहीं हो रहा है। दो दिन में प्रदेश के 60 और 65 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 98 फीसदी रिकवरी रेट पहुंच गया है।

विज्ञापन


मृत्युदर में भी कमी आई है। पहले जहां मृत्यु दर 2 फीसदी तक चली गई थी, वहीं अब 0.2 फीसदी रह गई है। करीब 20 दिन से प्रदेश में 5 और इससे कम लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में जो इस बीच मौत हुई है उनकी उम्र 75 व इससे ज्यादा की रही है। प्रदेश सरकार की ओर से की गई सख्ती से कोरोना के मामलों पर अंकुश लगा है। 
विज्ञापन


प्रदेश में खाली होने लगे कोविड सेंटर
एक समय में हिमाचल में जहां कोरोना मरीजों के लिए बेड नहीं मिल रहे थे। वहीं आज यह सेंटर खाली हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज नेरचौक, नाहन, आईजीएमसी में वार्ड खाली हो रहे हैं। प्रदेश में 600 एक्टिव मामले हैं। इनमें ज्यादातर लोग अपने घरों में ही आइसोलेट हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। रिकवरी रेट में भी काफी सुधार है। वैक्सीन लगाने वालों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 
- अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed