राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें जरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के साढ़े सोलह लाख परिवारों को अब सरकारी डिपुओं में रिफाइंड तेल की जगह फिर सरसों तेल मिलेगा। दो महीने पहले शुरू किए रिफाइंड तेल वितरण को राज्य सरकार बंद कर रही है।
मार्च माह से राशनकार्ड धारकों को फिर से सरसों का तेल मिलेगा। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल के टेंडर जारी कर दिए हैं। सरसों तेल के रेट कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
हिमाचल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी डिपुओं में प्रदेश सरकार सस्ता राशन उपलब्ध करवा रही है। इसमें दो सदस्यों के परिवार को एक लीटर और इससे ज्यादा सदस्यों के परिवार को दो लीटर तेल बाजार से सस्ती दरों पर दिया जाता है।
पहले से सस्ता होगा तेल
प्रदेश सरकार पहले सरसों तेल देती थी, लेकिन रेट बढ़ने के कारण दिसंबर से सरसों तेल की जगह रिफाइंड देना शुरू कर दिया। अब मार्केट में सरसों के तेल का रेट कम हो गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक प्रियतू मंडल ने बताया कि मार्च से सरसों तेल मिलना शुरू हो जाएगा। फरवरी में गोदामों में सप्लाई आ जाएगी। इसके टेंडर कर दिए गए हैं।
पहले से एक रुपये सस्ता होगा सरसों तेल
पहले उपभोक्ताओं को डिपो में 71 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन अब यह 70 रुपये की दर से मुहैया करवाया जाएगा। विभाग का कहना है कि मार्केट में इस वक्त सरसों तेल 120 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डिपो में ये 50 रुपये कम में मिलेगा। रिफाइंड तेल 55 रुपये की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा था।