फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now nutritious food items made from coarse grains will also be available in ration depots

हिमाचल: राशन डिपुओं में अब मोटे अनाज से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी मिलेंगे, सरकार ने लिया फैसला

Fri, 22 Nov 2024 10:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

 पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी खरीद सकेंगे। बच्चों में विटामिन की कमी के चलते सरकार ने डिपुओं में ऐसे खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Now nutritious food items made from coarse grains will also be available in ration depots
मोटे अनाज से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थ - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोग अब सस्ते राशन के डिपुओं से मोटे अनाज से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी खरीद सकेंगे। बच्चों में विटामिन की कमी के चलते सरकार ने डिपुओं में ऐसे खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।  इसे लेकर खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग स्टार्टअप हिमाचल बाजार के साथ एमओयू साइन कर रहा है।

विज्ञापन


पौष्टिक पदार्थ मोटे अनाज (मिलेट्स) से तैयार होंगे। इनमें बच्चों के लिए बिस्कुट, दलिया के अलावा वनस्पति तेल, ब्राउन राइस, ओट्स, बिना प्रोसेस किए भुट्टे के दाने आदि शामिल हैं। पहले चरण में हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में पायलट तौर पर प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। योजना सिरे चढ़ने के बाद इसे अन्य जिलों में लागू किया जाएगा। प्रदेश के डिपुओं में पहली बार इस तरह की योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HP Electricity production: हिमाचल में बिजली उत्पादन 10 फीसदी घटा, नवंबर में ही खरीद शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डिपो में चाय, मसाले और साबुन आदि भी बाजार से सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का मानना है कि खाद्य पदार्थों में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा होगी। इससे लोगों का शरीर स्वस्थ रहेगा। डिपुओं में राशन लेने वाले उपभोक्ता इन वस्तुओं की डिमांड कर रहे हैं। विभाग को भी उपभोक्ता समय-समय पर सूचित करते रहे हैं।


ऐसे में इस मामले को सरकार के ध्यान लाया गया है। अब विभाग योजना को सिरे चढ़ाने में लगा है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को डिपो में तीन दालें, दो लीटर तेल, चीनी और नमक दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है।

 डिपुओं में पौष्टिक खाद्य वस्तुएं बाजार मूल्य की अपेक्षा कम दामों में उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टार्टअप हिमाचल बाजार से बात हो चुकी है और दो दिन के भीतर एमओयू साइन होना है। -राम कुमार गौतम, िनदेशक, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed