फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now no need to import Pakistani Sendha namak himachal mandi drang salt mines

अब पाकिस्तान पर निर्भरता खत्म, अपने देश में ही मिल जाएगी ये चीज

Mon, 20 Nov 2017 01:19 PM IST
त्रिपुरारी सांख्यान/अमर उजाला, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 20 Nov 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Now no need to import Pakistani Sendha namak himachal mandi drang salt mines

हिमाचल समेत देश भर में सेंधा नमक को लेकर पाकिस्तान पर निर्भरता अब खत्म हो जाएगी। व्रत और त्योहारों के दौरान इस्तेमाल होने वाले सेंधा नमक को रॉक साल्ट माइन से निकालकर खाने योग्य बनाया जाएगा। मंडी के द्रंग में सेंधा नमक की खान है। यहां से हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड कंपनी ने 5 टन नमक निकाल लिया है। इसे सोल्यूशन माइनिंग टेक्नोलॉजी से खाने योग्य बनाया जाएगा।  

विज्ञापन


रॉक सॉल्ट माइन के एजीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि सोल्यूशन माइनिंग टेक्नोलॉजी से नमक को खाने योग्य एवं शुद्ध किया जाएगा। इसमें सबसे पहले पहाड़ को ऊपर से ड्रिल किया जाएगा और बाद में यहां पर मीठा पानी डाला जाएगा। मीठे पानी से अंदर नमक घुल जाएगा। इस नमक के घोल को बाद में प्लांट में लाकर फिल्टर किया जाएगा, जिससे नमक शुद्ध होगा और खाने योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि द्रंग में खान से निकलने वाला नमक खाने योग्य नहीं था। अरसे से इसका उत्पादन ठप था। अप्रैल 2017 में नमक निकालने का काम शुरू किया गया लेकिन अगस्त में बरसात के पानी के बहाव के डर से इसे 2-3 महीनों के लिए बंद करना पड़ा। पानी का बहाव अब भी चुनौती बना है, लेकिन नमक निकालने का काम बहाल कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16.03 मिलियन टन नमक मौजूद

Now no need to import Pakistani Sendha namak himachal mandi drang salt mines

द्रंग की खदानों में करीब 16.03 मिलियन टन नमक मौजूद है। हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक 2018 तक एशिया में रॉक साल्ट का इस्तेमाल 5 फीसदी तक बढ़ेगा।

औषधीय गुणों समेत यह नमक हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। केमिकल फैक्ट्रियों में रॉक साल्ट की भारी मांग है। नमक सजावटी सामान में काम आता है, क्योंकि इसके क्रिस्टल बेहद चमकीले होते हैं। 

पाकिस्तान से आता है नमक
पाकिस्तान में इस्लामाबाद से करीब 160 और लाहौर से 260 किलोमीटर दूर झेलम जिले के खेवरा, वारछा और कालाबाग क्षेत्र में सबसे अच्छी गुणवत्ता का सेंधा नमक निकाला जाता है।

खेवरा में दुनिया की दूसरी बड़ी नमक की खदानें हैं। यहां से हर साल करीब 3.25 लाख टन रॉक साल्ट निकलता है। अपनी जरूरत पूरी करने के बाद पाकिस्तान इसे भारत सहित दुनिया के कई देशों को निर्यात करता है। 

लोगों को मिलेगा रोजगार
नमक की खदानों से रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं। नए सिरे से शुरू हुई कवायद में यहां करीब 40 लोगों को रोजगार मिला है। धीरे-धीरे कई अन्य लोगों को भी रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी के मुताबिक प्रोडक्शन का काम शुरू होते ही अधिक लोगों को रोजगार मिलने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed