फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now no fuss in Atal Tunnel Rohtang, well, cameras will keep an eye on every activity

अब अटल टनल रोहतांग में उपद्रवियों की नहीं खैर, कैमरों से हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Wed, 20 Jan 2021 04:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Jan 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Now no fuss in Atal Tunnel Rohtang, well, cameras will keep an eye on every activity
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग में उपद्रव करने वालों की अब खैर नहीं। कुल्लू पुलिस ने इसमें सुरक्षा और कड़ी कर दी है। पुलिस ने अटल टनल में अब एएनपीआर कैमरे स्थापित कर दिए हैं। अब टनल से गुजरने वाले हर वाहन की गतिविधि नंबर प्लेट सहित रिकॉर्ड होगी।  टनल के अंदर वाहन रोकने और अन्य उल्लंघन करने वालों की भी नंबर प्लेट से पहचान हो सकेगी। इसके बाद पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हालांकि, अब क्षेत्र से गुजरने वाले हर एक वाहन को डेटाबेस में नंबर प्लेट के साथ दर्ज किया जाएगा। इसलिए यदि कोई वाहन रुकता है या कोई यात्री टनल में किसी भी तरह का उल्लंघन करता है तो उसकी पहचान वाहन नंबर के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन


टनल और आसपास के क्षेत्रों में तैनात पुलिस जवानों को बॉडी कैमरों से लेस किया गया है, जिससे पुलिस के व्यवहार और स्थानीय जनता और विशेषकर पर्यटकों की गतिविधियों से उत्पन्न स्थितियों के बारे में सटीक जानकारी मिले। कुल्लू पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि जिला पुलिस पर्यटकों के लिए अटल टनल का यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। टनल और वहां से आवाजाही करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। टनल को एक सीमित यातायात वहन क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed