{"_id":"bc5eccd1e1829dfc2bf7d3c848dc5b19","slug":"now-no-electricity-cut-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में अब हिमाचल में नहीं रहेगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में अब हिमाचल में नहीं रहेगा बिजली संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल सर्दियों के मौसम में प्रदेश में बिजली कट नहीं लगेंगे। औद्योगिक इकाइयों को भी विद्युत संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश की विद्युत परियोजनाओं के उत्पादन में 50 प्रतिशत तक गिरावट आने के बावजूद हालत सामान्य हैं। शुक्रवार से हिमाचल प्रदेश ने गर्मियों के मौसम में उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ को बैंकिंग पर दी बिजली सप्लाई को वापस लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विद्युत उत्पादन में आई कमी को इन दोनों राज्यों से प्राप्त होने वाली सर्प्लाई से पूरा किया जाएगा। दिसंबर के महीने में पंजाब और दिल्ली से भी बिजली का कोटा वापस लिया जाएगा। शुक्रवार से उत्तरप्रदेश ने 75 मेगावाट और छत्तीसगढ़ ने 25 मेगावाट बिजली सप्लाई लौटाना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में गर्र्मियों के मौसम में विद्युत परियोजनाओं में 440 लाख यूनिट प्रति दिन बिजली उत्पादन होता है।
विज्ञापन
इन दिनों उत्पादन घट कर 220 लाख यूनिट प्रति दिन तक पहुंच गया है। बिजली उत्पादन में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हिमाचल में बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। इन दिनों 230 से 250 लाख यूनिट प्रति दिन की डिमांड है। प्रदेश की विद्युत परियोजनाओं से 220 लाख यूनिट प्रति दिन बिजली प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
उत्पादन में आई कमी को उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ से मिल रही 26 लाख यूनिट प्रति दिन से पूरा किया जा रहा है। बैंकिंग पर बिजली लेने से हिमाचल में अब 246 लाख यूनिट प्रति दिन की बिजली प्राप्त हो रही है। इसके अलावा बिजली बोर्ड करीब दस लाख यूनिट प्रति दिन बिजली ग्रिड से भी लेगा। आने वाले महीनों में बिजली की डिमांड प्रदेश में और अधिक बढ़ेगी।
जबकि बिजली उत्पादन घटकर 20 प्रतिशत तक हो जाएगा। ऐसे समय में हिमाचल गर्मियों में पंजाब और दिल्ली को दी गई बिजली को वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपूर्ति करेगा। बिजली बोर्ड प्रबंधन का दावा है कि औद्योगिक इकाइयों सहित घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार बिजली कट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बैंकिंग पर दी गई बिजली को वापस लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश की परियोजनाओं में घटे बिजली उत्पादन को दूसरे राज्यों से सप्लाई लेकर पूरा कर लिया है। प्रदेश में कहीं भी कट नहीं लगाए जाएंगे।- सुजान सिंह पठानिया, ऊर्जा मंत्री