फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now know about circle rates of land and stamp duty at your home

अब घर बैठे जानें अपनी जमीन का सर्किल रेट और स्टांप ड्यूटी

Wed, 06 Jun 2018 10:34 AM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Jun 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
now know about circle rates of land and stamp duty at your home

जमीन का सर्किल रेट पता करने के लिए लोगों को अब तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठकर ही लोग आसानी से सर्किल रेट से लेकर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस की जानकारी ले सकेंगे।

विज्ञापन


राजस्व विभाग ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र हिमाचल के सहयोग से एक ऐप तैयार किया है, जिसमें तीनों जानकारियां मिल जाएंगी। खास बात यह है कि इसके लिए लोगों को न तो तहसील के चक्कर लगाने होंगे और न ही उन्हें कोई फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन


तहसीलों में बैठे अधिकारियों का काफी समय जमीन या खरीदी जाने वाली जमीन का सर्किल रेट और उस पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी बताने में खराब होता था। 

एचपी सर्किल रेट नाम से एक ऐप तैयार

now know about circle rates of land and stamp duty at your home

चूंकि जमीन खरीदने बेचने के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी होती है, ऐसे में लोग लाइन में लगकर या जानकारी के लिए अफसरों के चक्कर भी काटने को मजबूर रहते थे। राजस्व विभाग ने लोगों की इस परेशानी को देखते हुए एनआईसी की मदद से एचपी सर्किल रेट नाम से एक ऐप तैयार किया है।

इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति किसी भी राजस्व गांव के मौजूदा सर्किल रेट और सटीक स्टांप ड्यूटी की जानकारी हासिल कर सकता है। यही नहीं, जमीन के लेनदेन में फीस की जानकारी भी ऐप से ही मिल जाएगी।

खुद गिन सकते हैं स्टांप ड्यूटी

now know about circle rates of land and stamp duty at your home

ऐप में कैलकुलेटर मौजूद है जिसकी मदद से लोग जिला, तहसील, राजस्व गांव और जिस भी श्रेणी में जमीन का लेनदेन आता हो उसे दर्ज कर स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस पता कर सकते हैं।

इसके अलावा कैलकुलेटर में ही ऐसा प्रावधान है जिसमें महिला की हिस्सेदारी और नए उद्योग लगाने की जानकारी मिल जाएगी। विभाग के मुताबिक इससे आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed