फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now if liquor is sold in Kareri Panchayat, 10 thousand fine will have to be paid, decision in joint meeting

Kangra News: अब करेरी पंचायत में शराब बेची तो देना होगा 10 हजार जुर्माना, संयुक्त बैठक में फैसला

Mon, 08 Jan 2024 02:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 02:13 PM IST
सार

पंचायत की बैठक में निर्णय लिया गया कि करेरी पंचायत में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा और न ही शराब पीएगा। यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीता और बेचता हुआ पाया गया तो उसे जुर्माना देना पड़ेगा।

विज्ञापन
Now if liquor is sold in Kareri Panchayat, 10 thousand fine will have to be paid, decision in joint meeting
करेरी पंचायत की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की ग्राम पंचायत करेरी और यूथ क्लब की एक संयुक्त बैठक पंचायत की प्रधान सुषमा देवी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर ग्राम पंचायत के अन्य पांच और सदस्य मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि करेरी पंचायत में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा और न ही शराब पीएगा। यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीता और बेचता हुआ पाया गया तो उसे जुर्माना देना पड़ेगा।  पंचायत में प्रस्ताव पास किया कि जो व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया गया तो उसे 10 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

विज्ञापन


वहीं, जो शराब पीता पाया गया, उसे 5,000 जुर्माना देना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त कोई व्यक्ति गाली-गलौज करता हुआ पकड़ा गया तो उसे भी 5,000 जुर्माना देना पड़ेगा। पंचायत में लिया निर्णय सभी के लिए मान्य होगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि गांव में पिछले कई समय से कुछ लोग सरेआम शराब बेच रहे हैं, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसके साथ ही युवा पीढ़ी पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत में यह निर्णय लिया है। ग्राम सभा में इसके लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया है। खास बात यह है कि यह निर्णय युवा क्लब करेरी के सहयोग और समर्थन से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed