{"_id":"2927471cfdf4f7bcc3918f16472f41b4","slug":"now-hrtc-will-also-start-boats-services-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की नौकाओं में भी कर पाएंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की नौकाओं में भी कर पाएंगे सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Jul 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सरकारी बस सेवाएं देने वाला हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अब नौकाएं भी चलाएगा। इस नए काम को प्रदेश के कुछ प्रमुख जलाशयों में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
नौकाएं चलाने को 12 नए रूट चिन्हित किए जाएंगे। ये नौकाएं निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी मोड) से चलेंगी।
शुरू में ये नौकाएं केवल उन्हीं रूटों पर चलाई जा रही हैं, जहां जलाशयों के आरपार तक सड़क मार्ग हैं।
ऐसे दोनों सड़क मार्गों के बीच भले ही कुछ मीटर की दूरी है, मगर यहां पहुंचने में घुमावदार सड़कों से कई किलोमीटरों का सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में ये सेवा काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है कि शुरू में ये नौकाएं महाराणा प्रताप सागर बांध (पौंग), गोबिंदसागर झील और चमेरा जलाशय आदि में चलाई जाएंगी। निगम ऐसे विभिन्न जलाशयों में रूट चिन्हित कर रहा है।
विज्ञापन
नौकाएं शुरू होने से एक ओर जहां प्रदेश में जल यातायात को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, प्रदेश में सैलानियों को भी इनका मजा लेने का मौका होगा।