{"_id":"61d5d21863f1216f7270f20d","slug":"now-himachal-government-will-take-help-of-nss-volunteers-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एनएसएस स्वयंसेवकों की सड़क हादसों में मदद लेगी अब सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एनएसएस स्वयंसेवकों की सड़क हादसों में मदद लेगी अब सरकार
Thu, 06 Jan 2022 11:12 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:12 AM IST
सार
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय ने सेंटर खोलने को प्रिंसिपलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रोड़ सेफ्टी के मिनी अवेयरनेंस सेंटरों में एनएसएस स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में होने वाले सड़क हादसों में अब एनएसएस स्वयंसेवकों की मदद भी ली जाएगी। इसके लिए प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में रोड़ सेफ्टी के मिनी अवेयरनेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यहां विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए परिवहन विभाग सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सेंटर खोलने को प्रिंसिपलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रोड़ सेफ्टी के मिनी अवेयरनेंस सेंटरों में एनएसएस स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अन्य विद्यार्थियों को भी रोड़ एक्सीडेंट के बाद राहत और बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा और परिवहन विभाग मिलकर इस अभियान को चलाएंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों और अटल आदर्श विद्यालयों को इस अभियान में अनिवार्य तौर पर शामिल किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे स्कूल और कॉलेजों में भी सेंटर बनाए जाएंगे, जिनके पास पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों से उनके परिसरों की जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन