फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now Himachal apple juice will make a splash in Scotland

Himachal apple juice: स्कॉटलैंड में धूम मचाएगा अब हिमाचल का सेब जूस

Thu, 01 Sep 2022 05:26 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Sep 2022 05:26 AM IST
सार

राज्य सरकार के उपक्रम हार्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कारपोरेशन (एचपीएमसी) अभी तक  सेब का जूस कंसंट्रेट देश की कंपनियों को बेचता रहा है। एचपीएमसी के पास अभी तक कुल 325 मीट्रिक टन सेब कंसंट्रेस मौजद है। इसका उत्पादन पिछले साल सीजन में किया गया था। 

विज्ञापन
Now Himachal apple juice will make a splash in Scotland
हिमाचली सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब स्काटलैंड में धूम मचाएगा हिमाचल का सेब जूस। स्विटजरलैंड के बाद अब सरकार स्काटलैंड को 225 मीट्रिक टन जूस का निर्यात करेगी। राज्य सरकार के उपक्रम हार्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कारपोरेशन (एचपीएमसी) अभी तक  सेब का जूस कंसंट्रेट देश की कंपनियों को बेचता रहा है। एचपीएमसी के पास अभी तक कुल 325 मीट्रिक टन सेब कंसंट्रेस मौजद है। इसका उत्पादन पिछले साल सीजन में किया गया था। स्काटलैंड की कंपनी हिमाचली सेब का जूस खरीदने को राजी हो गई है। टयल के रूप में 20 मीट्रिक टन जूस की पहली खेप भेजी जानी है। इसके बाद शेष 205 मीट्रिक टन सेब के जूस का निर्यात किया जाना है। स्काटलैंडज पहली बार हिमाचली सेब का जूस खरीद रहा है। 

विज्ञापन


चालू सीजन में एचपीएमसी ने बनाया 250  मीट्रिक टन जूस
एचपीएमसी ने चालू सीजन में मंडी मध्यस्थता योजना के तहत  खरीद सेब से अभी 250 मीट्रिक टन सेब कंसंट्रेट जूस बनाया है। सीजन में करीब 1000 मीट्रिक टन सेब का जूस तैयार किया जाना है। इसमें से एचपीएमसी अपने उपभोक्ताओं की जूस की मांग को भी पूरा करता है। 
विज्ञापन


स्विटजरलैंड ने नहीं भेजी अपनी जूस की मांग
पिछले साल स्विटजरलैंड की कंपनी ने एचपीएमसी के पास फिलहाल जूस की मांग नहीं भेजी है। पिछली बार स्विटजरलैंड की कंपनी ने पौने दो सौ मीट्रिक टन जूस खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एचपीएमसी के जीएम 
एचपीएमसी के महा प्रबंधक हितेष आजाद कहते हैं कि स्काटलैंड की कंपनी निगम से सेब का कंसंट्ेट जूस खरीदने को राजी है। फिलहाल कं पनी को टयस में बीस मीट्रिक टन जूस भेजा जाना है। इसके बाद कुल 225 मीट्कि टन सेब जूस का कंसंट्रेट बेचा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed