फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now good bus services in shimla

शिमला में अब बस की 'नो टेंशन'

Sun, 14 Sep 2014 03:16 PM IST
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Sep 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
now good bus services in shimla

ओल्ड बस स्टैंड से टुटीकंडी आईएसबीटी के लिए अब यात्रियों को हर दस मिनट में बस मिलेगी। परिवहन विभाग ने ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी रूट पर 12 निजी बस ऑपरेटरों को रूट परमिट जारी कर दिए हैं। दोनों बस अड्डों के बीच बस सेवा बढ़ने से शहर के लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


जल्द ही ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी रूट पर 12 निजी बसें चलना शुरू हो जाएंगी। अभी तक इस रूट पर एचआरटीसी की गिनी चुनी शटल बसें चल रही हैं। दोनों बस अड्डों पर यात्रियों को करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद बस मिलती है। अब बसें बढ़ने से लोगों को इन दिक्कतों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अभी तक यह थी व्यवस्था

ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी के लिए एचआरटीसी की चार शटल बसें चल रही थीं। लोगों को करीब आधे घंटे बाद आईएसबीटी के लिए बस मिलती थी। शटल बसों में भारी ओवरलोडिंग से लोग परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को होगी सुविधा

प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन के महासचिव अमित चड्ढा ने कहा कि ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी रूट पर अतिरिक्त बसें चलने से यात्रियों को लाभ होगा। परिवहन विभाग रूट परमिट देता है तो प्राइवेट बस आपरेटर खलीनी रूट पर सेवाएं देने को तैयार हैं।

कम बस सेवा के चलते परेशान थे यात्री
टूटीकंडी आईएसबीटी से खलीनी की ओर एचआरटीसी की बहुत कम बसें चल रही हैं। इस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। मांग के मुताबिक नाकाफी इंतजाम के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उधर ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी रूट पर अतिरिक्त बस सेवा देने के एचआरटीसी के दावे हवाई साबित हुए हैं।


एचआरटीसी प्रबंधन ने इस रूट पर शटल सर्विस (हरी बसें) बढ़ाने के दावे किए थे, बावजूद इसके बस सेवा में विस्तार नहीं हुआ। न्यू शिमला, पंथाघाटी समेत अन्य क्षेत्रों से आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को करीब आधा से पौना घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस रूट पर भी बसों की आवाजाही बढ़ानी होगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed