फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now, get OPD information and test reports from the comfort of your home.

Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना का AIMSS ऐप लॉन्च, घर बैठे जानें किस दिन कौन डॉक्टर बैठेगा OPD में

Wed, 08 Jul 2026 10:00 AM IST
शिमला ब्यूरो आदित्य सोफत, शिमला।
आदित्य सोफत, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना ने मरीजों की सुविधा के लिए एम्स शिमला मोबाइल ऐप तैयार किया है। ऐप के जरिए मरीज घर बैठे डॉक्टरों की ओपीडी, टेस्ट रिपोर्ट, अस्पताल का मैप, विभागों और इमरजेंसी के संपर्क नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
Now, get OPD information and test reports from the comfort of your home.
अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) अस्पताल चमियाना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मरीज अब घर में बैठे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के चिकित्सकों और अन्य सुविधाओं की जानकारी ले सकेंगे। मरीजों को सुविधा देने के लिए अस्पताल की ओर से एआईएमएसएस शिमला एप तैयार किया है। एप को फोन में गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर आसानी से अस्पताल की जानकारी ली जा सकेगी। एप से मरीज चिकित्सकों की उपस्थिति के बारे में भी पता लगेगा। साथ ही कौन चिकित्सक किस दिन ओपीडी में रहेगा इसका मरीज आसानी से पता कर सकेंगे।
विज्ञापन


मरीजों को टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट के लिए भी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। एप के जरिये मरीज अपने तमाम तरह के टेस्टों की रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए पर्ची पर ही नंबर मिल जाएगा। तय समय के बाद एप में नंबर डालने के बाद टेस्ट रिपोर्ट सामने होगी। इसका फायदा सीधे तौर पर मरीजों को मिलेगा और वह बिना परेशानी के अस्पताल में आ सकेंगे। अस्पताल में चिकित्सक और अन्य सुविधाओं के अलावा भवन मैप के बारे में भी बताया है। ऐसे में मरीज मैप का सहारा लेकर लैब, ओपीडी, वार्ड, पर्ची काउंटर समेत अन्य जगहों पर आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेशभर से चमियाना आते हैं मरीज
गौरतलब है कि चमियाना अस्पताल में प्रदेशभर से मरीज आते हैं। मरीज को विभागों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो वह भी आसानी से मिलेगी। एप में अस्पताल के नंबर के अलावा विभागों के फोन नंबर भी दिए हैं। पहली बार इस प्रकार की सुविधा प्रदेश में अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी है। इमरजेंसी ही नहीं वार्ड के नंबर भी एप में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से मरीज घर बैठे कई तरह की जानकारी ले सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि कौन सा चिकित्सक किस दिन ओपीडी में बैठेगा। -डॉ. बृज शर्मा, प्रधानाचार्य, एआईएमएसएस चमियाना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed