फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now get cheap cement in Himachal

खुशखबरी! अब हिमाचल में मिलेगा सस्ता सीमेंट

Mon, 26 May 2014 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 May 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
Now get cheap cement in Himachal

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों का एकाधिकार खत्म करने और सीमेंट के दाम कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने कसरत शुरू की दी है। इसके लिए हिमाचल सरकार विदेशी सीमेंट के लिए बाजार खोल सकती है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में इस मसले पर लंबी चर्चा हुई है। इसके बाद सरकार ने उद्योग और आबकारी एवं कराधान विभागों से इस बारे में रिपोर्ट तलब की है।

दो-तीन दिन में यह रिपोर्ट मिल जाएगी। संभवतया अगली कैबिनेट में इस बारे में फैसला हो जाएगा।

हिमाचल में हैं तीन सीमेंट कंपनियां

Now get cheap cement in Himachal

वर्तमान में हिमाचल में तीन प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनियां हैं। इनमें अंबुजा, एसीसी और जेपी शामिल हैं। तीनों के सीमेंट प्लांट भी हिमाचल में हैं।

इनका एकाधिकार है और प्रतिस्पर्धा कम होने के कारण सीमेंट के रेट भी ज्यादा हैं। उत्पादन की नजर से देखें तो चीन दुनिया में पहले नंबर पर है। भारत दूसरे और अमेरिका तीसरे स्थान पर है।

भारत के ही कई राज्यों में लाफार्ज, होलसिम और चीन की दो कंपनियों को सीएनबीएम और अनहुई का सीमेंट भी बिकता है। लेकिन हिमाचल सरकार ने बाहरी सीमेंट पर यहां अतिरिक्त कर लगा रखे हैं। इन बंदिशों के कारण बाहरी कंपनियां यहां नहीं आती हैं। इन बंदिशों को अब हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी सीमेंट का रेट बढ़ा

Now get cheap cement in Himachal

यह सब इसलिए किया जा राह है, क्योंकि कई बाहरी कंपनियों के सीमेंट की कीमत हिमाचल में बन और बिक रहे सीमेंट से 25 से 40 फीसदी तक कम हैं। अगर बात बनी तो हिमाचल में भी सीमेंट सस्ता हो सकता है।

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री कहते हैं कि यह पता किया जा रहा है कि अब तक बाहरी या विदेशी कंपनियां हिमाचल क्यों नहीं आईं। यदि कोई बंदिशें हैं तो हटाने से क्या नफा नुकसान है। सरकार का मकसद लोगों को सस्ता सीमेंट उपलब्ध करवाना है।

वहीं, सरकार ने लंबे समय से लंबित सरकारी सीमेंट का रेट बढ़ा दिया है। सरकारी सप्लाई के सीमेंट का रेट अब 164 रुपये प्रति बैग के बजाय 173 रुपये होगा। उद्योग निदेशक राजेंद्र सिंह ने नया रेट कांट्रेक्ट फाइनल होने की पुष्टि की है। यह कल से लागू होगा। सिविल सप्लाई कारपोरेशन ने भी सरकारी सीमेंट की ढुलाई के रेट में 1.55 रुपये की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed