{"_id":"6561fd31638d598c9808f7c5","slug":"now-finance-company-cheated-lakhs-in-baddi-one-accused-arrested-from-punjab-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: अब बद्दी में फाइनांस कंपनी ने की लाखों की ठगी, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: अब बद्दी में फाइनांस कंपनी ने की लाखों की ठगी, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 25 Nov 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Nov 2023 07:28 PM IST
सार
बद्दी के थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि पुलिस ने ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति बलजिंद्र और अन्य लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
निवेश के नाम पर ठगी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में एक फाइनांस कंपनी ने निवेशकों से लाखों रुपये की ठगी की है। लोगों का आरोप है कि दो साल पहले यहां खुली सहर्ष निधि कंपनी ने उन्हें पैसा जमा कराने पर साल में छह फीसदी ब्याज देने की बात कही। इसके अलावा 40 दिन तक आरडी जमा करने पर 10 हजार रुपये तक लोन देने का भी झांसा दिया। 31 लोगों ने पैसा निवेश किया, लेकिन कंपनी चलाने वाले 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब के खरड़ से एक आरोपी संचालक अतुल शर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बद्दी के थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि पुलिस ने ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति बलजिंद्र और अन्य लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार बद्दी के दावत चौक के समीप बिग बी एक सहर्ष निधि लिमिटेड कंपनी का कार्यालय करीब दो साल पहले खुला था। यह कंपनी लोगों को पैसा जमा कराने पर साल में छह फीसदी ब्याज देती थी और 40 दिन तक आरडी जमा करने पर 10 हजार तक का लोन भी देती थी।
विज्ञापन
कंपनी शुरू में लोगों को पैसा देती रही। कई लोगों ने इस कंपनी के झांसे में आकर और पैसा लगा दिया था। जब आरडी मेच्योर हो गई तो लोगों ने अपने चेक बैंक में लगाए, लेकिन बाउंस हो गए। इसकी भनक लगते ही कंपनी संचालक रातोंरात बद्दी से कार्यालय बंद करके भाग गए। लोग अपना पैसा लेने के लिए कंपनी के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में चक्कर लगाने लगे, लेकिन कुछ दिन बाद वहां का कार्यालय भी बंद हो गया। पीड़ित लोगों ने बद्दी थाने में मामला दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने पंजाब के खरड़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन