{"_id":"591f199f4f1c1bd529f24c2a","slug":"now-double-pension-for-kcc-bank-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बैंक ने पैंशनर्स को दिया बड़ा तोहफा, अब दोगुनी मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बैंक ने पैंशनर्स को दिया बड़ा तोहफा, अब दोगुनी मिलेगी पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 20 May 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से करीब 5-6 माह पहले कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन दोगुनी करने पर बैंक के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स ने मुहर लगा दी है। शुक्रवार को आयोजित बीओडी की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
बीओडी के निर्णय से बैंक के करीब तीन सौ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फायदा होगा। बीओडी की बैठक में बैंक में नई भर्ती पर भी चर्चा की गई। बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने कहा कि बैंक में रिक्त 350 पदों पर जल्द भर्ती होगी, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की सूची सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार को भेजकर मंजूरी मांगी जाएगी। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जून में लिखित परीक्षा के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। इन रिक्त पदों में सहकारी सभाओं के सचिव कोटे के पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस समय सहकारी सभाओं के सचिव कोटे के 32 पद रिक्त हैं। इस कोटे के तहत उम्मीदवार सचिव का प्रशिक्षण और 5 वर्ष का कार्यकाल की योग्यता पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। सिपहिया ने कहा कि सहकारी सभाओं को मजबूत करना बैंक की प्राथमिकता है।
वहीं, बीडीओ की बैठक के बाद बैंक की 72वीं वार्षिक आम सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें सहकारी सभाओं के 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उधर, केसीसी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुमेर राणा, महासचिव संतोष गोयल सहित पदाधिकारियों ने बीओडी की बैठक में पेंशन दोगुनी करने को मंजूूरी देने का स्वागत किया है।
चुनाव से पहले निर्णय लागू कराने की चुनौती
केसीसी बैंक की बीओडी ने सेवानिवृत कर्मियों की पेंशन दोगुनी करने और 350 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय ले लिया, लेकिन बैंक प्रबंधन के समक्ष ये दोनों फैसले विधानसभा चुनाव से पहले लागू करवाने की चुनौती रहेगी। विस चुनाव में करीब छह माह का समय रह गया है।
ऐसे में सभी प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी करने में बैंक प्रबंधन कितनी जल्द सफल हो पाता है, यह भविष्य के गर्भ में निहित है। सवाल यह भी उठ रहा है कि चुनाव से ठीक पहले ही आखिर पेंशन डबल करने को लेकर फैसला क्यों लिया गया। इससे पहले इस पर निर्णय क्यों नहीं हुआ।