फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now door to door garbage collection scheme in panchayats also.

अच्छी खबर: शहरों के बाद अब पंचायतों में भी घरद्वार से उठेगा कूड़ा

Mon, 18 Apr 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Apr 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
  Now door to door garbage collection scheme in panchayats also.
पंचायत से ही कर्मचारी को मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन ग्रामसभाएं निर्धारित करेंगी। - फोटो : Demo pic

शहरों की तर्ज पर अब पंचायतों में भी लोगों के घरद्वार से कूड़ा एकत्र किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पंचायतों को कूड़ा एकत्र करने के लिए शुल्क निर्धारित करने की शक्तियां दी हैं। ग्राम सभाओं में सर्वसहमति से कूड़ा एकत्र करने का शुल्क निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने पंचायतों को साफ सुधरा बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान के तहत यह फैसला लिया है। कूड़ा एकत्र करने के लिए पंचायतें अपने स्तर पर कर्मचारी की तैनाती करेंगी। यह कर्मचारी अस्थायी होगा और पंचायतों में पार्ट टाइम सेवाएं देगा।
विज्ञापन


कर्मचारी का सरकार से कोई लेना देना नहीं होगा। पंचायत से ही कर्मचारी को मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन ग्रामसभाएं निर्धारित करेंगी। कर्मचारी को वेतन घरों से कूड़ा एकत्र करने की एवज में वसूल की जानी वाली राशि से दिया जाएगा। गांव में कूड़ा नष्ट करने के लिए कूड़ेदान बनाए जाएंगे, जहां इसे डिस्पोज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्म निर्भर होंगी पंचायतें
पंचायतें अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद आय के साधन जुटा सकेंगी। पंचायतें अपने अधीन क्षेत्रों में दुकानें बनाकर उन्हें किराये पर दे सकती हैं। इससे होने वाली आय को विकास कार्यों में खर्च किया जा सकता है।

अभी शहरों में है गारवेज एकत्र करने की योजना
हिमाचल में अभी शहरी क्षेत्रों में ही गारवेज एकत्र करने की योजना है। इस योजना के तहत कूड़ा एकत्र करने की हर घर से 50 के करीब राशि वसूल की जाती है। अब इस योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू किया जा रहा है।


पंचायतों में डोर टू डोर गारवेज एकत्र करने के लिए पंचायतें अपने स्तर पर शुल्क निर्धारित कर सकेंगी। पंचायतों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। - अनिल शर्मा, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed