{"_id":"5e6644f38ebc3eeb2748bedc","slug":"now-coronavirus-tests-will-also-be-conducted-in-igmc-shimla-and-tmc-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हिमाचल के इन दो अस्पतालों में भी होंगे कोरोनावायरस के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हिमाचल के इन दो अस्पतालों में भी होंगे कोरोनावायरस के टेस्ट
Mon, 09 Mar 2020 07:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में भी कोरोनावायरस के टेस्ट होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल (केंद्रीय जैविक संस्थान) पुणे से किट आएगी। इसी सप्ताह दोनों मेडिकल कॉलेजों में टेस्ट शुरू हो जाएंगे। तीन दिन पहले प्रदेश सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को टेस्ट की मंजूरी देने से संबंधित प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
सोमवार को मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनिंदा राज्यों में टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई है। हिमाचल के दो मेडिकल कॉलेजों में यह सुविधा मिलेगी। अभी तक हिमाचल से चार संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच को पुणे भेजे गए। इनमें तीन की रिपोर्ट नेगेटिव है। नेपाल मूल के सैनिक के सैंपल की रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल में यह टेस्ट सुविधा होने से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद मरीज का उपचार शुरू हो जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। अब तक प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल लौटे करीब 250 मरीजों को ऑब्जर्वेशन पर रखा है। इनमें कुछ के 28 दिन पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
यह बड़ी बात है कि छोटे से प्रदेश के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस के टेस्ट कराने की अनुमति दी है। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में यह टेस्ट होंगे। पुणे से यह किट आएगी। हिमाचल में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रतिदिन बीमारी के प्रति जानकारी ली जा रही है।
- आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य