फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now Congress' focus will be on Nalagarh, Dehra, Hamirpur assembly constituencies for five months

Himachal News: अब पांच माह नालागढ़, देहरा, हमीरपुर विस क्षेत्र पर रहेगा कांग्रेस का फोकस

Thu, 06 Jun 2024 11:21 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2024 11:21 AM IST
सार

कांग्रेस के टिकट पर नालागढ़ से हरदीप बावा, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा और हमीरपुर सदर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा 2022 में चुनाव हारे थे। निर्दलीय केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा इन क्षेत्रों से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। 

विज्ञापन
Now Congress' focus will be on Nalagarh, Dehra, Hamirpur assembly constituencies for five months
शिमला में मुख्यमंत्री से सुजानपुर के नवनिर्वाचित विधायक रंजीत राणा ने मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा और छह विधानसभा उपचुनावों से निपटी प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन का अब पूरा फोकस नालागढ़, देहरा और हमीरपुर पर आ गया है। इस साल अक्तूबर तक इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव प्रस्तावित हैं। कांग्रेस के टिकट पर नालागढ़ से हरदीप बावा, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा और हमीरपुर सदर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा 2022 में चुनाव हारे थे। निर्दलीय केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा इन क्षेत्रों से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। अब तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे देने के चलते अब तीन क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे।ऐसे में कांग्रेस सरकार पूरी ताकत के साथ इन तीन उपचुनावों को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि आगामी चार से पांच माह तक संगठन की गतिविधियाें को इन तीनों क्षेत्रों में बढ़ाया जाएगा। बूथ से ब्लॉक स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा। इसके लिए सरकार-संगठन ने मुहिम शुरू भी कर दी है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों से सरकार में बड़ी नियुक्तियां भी होना संभावित है। उपचुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशियों के चयन को सत्तारुढ़ दल ने रणनीति बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। मंगलवार शाम सीएम सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बीच ओकओवर में इस बाबत चर्चा हुई है। पुराने प्रत्याशियों पर दांव खेला जाए या किन्हीं नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा जाए, इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। वहीं, सीएम ने तीन मंत्रियों के साथ भी बैठक की है। इसमें 11 या 12 को विधायक दल की बैठक बुलाने पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

नालागढ़ में हरदीप पर दोबारा दांव खेल सकती है कांग्रेस 
बीते दिनों नालागढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान हरदीप बावा की मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश ने खूब तारीफ की थी। ऐसे में संभावित है कि हरदीप बावा पर कांग्रेस दोबारा से विधानसभा उपचुनाव में दांव खेल सकती है। इस बार लोकसभा चुनाव के परिणाम में नालागढ़ ने वर्ष 2019 के मुकाबले भाजपा की लीड को कम किया है। इस बार नालागढ़ से भाजपा को 15,164 मतों की लीड मिली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त 39970 मतों की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में हरदीप बावा को करीब 13 हजार मतों से निर्दलीय केएल ठाकुर ने हराया था। मजदूर संगठन इंटक से कांग्रेस की राजनीति में प्रवेश करने वाले हरदीप बावा की नालागढ़ में बीते कई वर्षों से सक्रियता बढ़ी है। लखविंद्र राणा के कांग्रेस में रहते हुए हरदीप बावा ने संगठन को मजबूत किया है। 

देहरा-हमीरपुर सदर से इस बार भाजपा को कम लीड
देहरा में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 26,665 की लीड मिली थी। इस बार यह लीड 15,317 की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में डॉ. राजेश शर्मा करीब चार हजार मतों से हारे थे। देहरा से निर्दलीय होशियार ने जीत दर्ज की थी। डॉ. राजेश कांग्रेस संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू का देहरा में ससुराल भी है। यहां से पार्टी डॉ. राजेश पर दांव खेलेगी या किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारेगी, इसको लेकर कयास लगना शुरू भी हो गए हैं।

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र से सटे हमीरपुर सदर क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान अंतिम क्षणों में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था। पहले आशीष को टिकट देने की कवायद थी। डॉ. पुष्पेंद्र ने सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री की थी। विधानसभा चुनाव में डॉ. पुष्पेंद्र करीब 13 हजार मतों से हारे थे। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हमीरपुर से भाजपा को 24,268 मतों की लीड मिली थी जो इस बार घटकर 16,029 पहुंच गई है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद से डॉ. पुष्पेंद्र लगातार राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अब इस साल हमीरपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस किस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी, इस पर सभी की नजरें टिक गई है।

सीएम से मिले कैप्टन राणा 
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें विधानसभा के लिए निर्वाचित होने पर बधाई दी और सुजानपुर क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कैप्टन राणा ने जीत का श्रेय सुजानपुर की जनता और मुख्यमंत्री को दिया। कहा कि जीत सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों की है। इस अवसर पर सीपीएस संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed