{"_id":"599bce484f1c1b60338b4bf1","slug":"now-cheap-medicine-in-himachal-inaugauration-of-amrit-store-at-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सस्ती हुई दवाएं, एक लाख का स्टेंट भी 12 हजार में मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सस्ती हुई दवाएं, एक लाख का स्टेंट भी 12 हजार में मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आईजीएमसी के मेडिकल कॉलेज में जेनेरिक शॉप का उद्घाटन किया। जबकि दूसरी ओर 213 करोड़ रुपये से बनने वाले सुपर स्पेशिलिटी और 45 करोड़ की लागत से टरशरी केयर सेंटर का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र कैंसर अस्पताल में इस अमृत स्टोर में सूबे से इलाज करवाने आने वाले मरीजों को 90 फीसदी तक सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में कैंसर सहित कार्डिक वेस्कूलर सिस्टम एक लाख रुपये के स्टेंट वेयर मेटल अब 12 हजार रुपये में मिलेंगे। जबकि दो लाख की कीमत के ड्रग इल्यूटिंग 29 हजार 600, घुटना प्रत्यारोपण कोबाल्ट इंप्लाट जोकि एक लाख 60 हजार रुपये में मिलता था अब 54 हजार 700 और दो लाख पचास हजार रुपये का टाइटेनियम की कीमत घटकर 76600 में रुपये में मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक 189 करोड़ रुपये में बनना था, उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से बनने के कारण इसमें कुछ और चीजें जोड़ी जानी थी जिसके बाद से इसके बजट में और करोड़ों रुपयों को जोड़ा गया। उधर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार हमेशा मरीजों के हित में काम करती है और प्रदेश भर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि चम्याणा में बनने वाले दूसरा ब्लॉक काफी एडवांस होगा।
विज्ञापन
इस ब्लॉक में एडवांस उपकरणों से लैस किया जाएगा। जिसमें नौ ओटी भी होंगे जोकि कैमरों से लैस होंगे। वहीं छात्रों को इन तकनीकों से अवगत करवाना जरूरी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि बिलासुपर के अंदर एम्स बनेगा। जिसके लिए जमीन भी मिल गई है। उम्मीद है कि केंद्रीय मंत्री और एम्स के लिए बेहतर कदम उठाएंगेे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए केंद्र ने साथ दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार का जो रवैया है वह आगे भी ऐसा ही बना रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में खुली 100 अमृत शॉप
पूरे देश में अमृत की 99 शॉप खुल गई थी। जिसमें जेपी नड्डा केंद्र की इस पहल के तहत पीटरहॉफ से असम में 12, यूपी में 2 और पंजाब में ऑनलाइन तरीके से इस शॉप का उद्घाटन किया। लेकिन पूरे देश में अमृत शॉप का सैकड़ा आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में लगा। पूरे देश में यह 100 वीं शॉप खुली।
मेडिकल यूनिवर्सिटी पर बनेगा बिल
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज होने वाली विधानसभा में चिकित्सा विश्वविद्यालय विधेयक पेश करने की बात कही है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने सरकारी अस्पतालों में 330 किस्म की सरकारी दवाइयों के मामले को कैबिनेट में लाने की बात कहीं।