मोदी इफेक्टः बीएसएनएल ने दिया ये बड़ा ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब उत्पादक क्षेत्रों में सीजन के दौरान काम करने आए नेपाली अब सस्ती दरों पर अपने घर बात कर सकेंगे। बीएसएनएल ने सेब सीजन के लिए नेपाल स्पेशल प्लान लांच किया है।
इस प्लान के तहत नेपाल के काल रेट लगभग आधे कर दिए गए हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान भारत और नेपाल के बीच फोन काल सस्ती करने के लिए टेलीकॉम आपरेटरों से बात करने का आश्वासन दिया था।
बीएसएनएल पहला आपरेटर है जिसने नेपाल की कॉल के रेट सबसे सस्ते कर दिए हैं।
ये रहेगी कॉल दर
बीएसएनएल ने 30 दिन वैद्यता वाला 18 रुपये का स्पेशल बाउचर लांच किया है, जिसमें कॉल दर 6 रुपये प्रति मिनट रहेगी। 60 दिन वैद्यता वाले 32 रुपये के बाउचर पर 5.50 रुपये प्रति मिनट की दर से बात की जा सकेगी।
बीएसएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोग योजना का फायदा उठा सकें। इसके लिए सेब उत्पादक क्षेत्रों में बागवानों और नेपाली श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है।
सेब मंडियों, खरीद केंद्रों और सीए स्टोर में विशेष तौर पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है।