फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now cabinet will take decision on panchayat assistant recruitments.

पंचायत सहायक भर्ती पर कैबिनेट लेगी फैसला

Wed, 05 Nov 2014 09:38 AM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
now cabinet will take decision on panchayat assistant recruitments.

हिमाचल में पंचायत सहायकों की भर्ती मामला अब कैबिनेट में जाएगा। पंचायत सहायकों के लगभग 67 हजार आवेदनों पर फैसला अब राज्य मंत्रिमंडल ही करेगा। इसके अलावा इंटरव्यू और लिखित परीक्षा पर भी फैसला कैबिनेट ही लेगा।

विज्ञापन


हिमाचल में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया रुकी पड़ी है। यह प्रक्रिया सैकड़ों उम्मीदवारों के आवेदनों के साथ बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने पर रोकी गई है। राज्य में पंचायत सहायकों के कुल 345 पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन


हिमाचल में पंचायत सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया अधर में अटकी पड़ी है। पंचायत सहायकों की यह भर्ती साक्षात्कारों के माध्यम से की जानी थी। इसके लिए आवेदन मांग लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़े की भी आशंका

now cabinet will take decision on panchayat assistant recruitments.

सभी 12 जिलों में लगभग 67 हजार आवेदन मिले। इनमें से सैकड़ों आवेदनों में कंप्यूटर कोर्स के डिप्लोमा और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों के जाली होने के आरोप हैं। अभी तक इनमें से कोई आवेदन खारिज नहीं तो हुआ है।

मगर राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के ध्यान में मामला आने के बाद भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। राज्य पंचायती राज विभाग के सूत्रों ने बताया है कि मंत्री के आदेश पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

अब भर्ती का यह मामला राज्य मंत्रिमंडल में जाएगा। वहीं, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के नए स्वरूप को जल्दी तय किया जाएगा। इसे जाली दस्तावेजों के मिलने के बाद ही रोकना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed