फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now block level hospitals will get specialist doctors

Himachal News: अब ब्लॉक स्तर के अस्पतालों को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Fri, 24 Feb 2023 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 10:35 AM IST
सार

हर ब्लॉक स्तर पर बने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। इन अस्पतालों में आर्थोपेडिक्स, गायनी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसन और सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सक को लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Now block level hospitals will get specialist doctors
चिकित्सक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हर ब्लॉक स्तर पर बने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। इन अस्पतालों में आर्थोपेडिक्स, गायनी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसन और सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सक को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब इसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है। इन अस्पतालों की क्षमता 50 से 100 बिस्तरों की होगी। विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ इनमें पर्याप्त पैरामेडिकल स्टाफ, डायग्नोस्टिक लैब उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा धर्मशाला, किन्नौर, बिलासपुर, ऊना, सोलन, मनाली, मंडी और कुल्लू अस्पतालों में 50 बिस्तरों की क्षमता के क्रिटिकल केयर (गंभीर देखभाल) ब्लॉक स्थापित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतरीन आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और सहायक कर्मचारियों के साथ पर्याप्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीते महीने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई थी।
विज्ञापन


इसमें ब्लाॅक चिकित्सा संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इनमें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जानी है, ताकि मरीजों को उपचार करवाने के लिए मेडिकल काॅलेज न आना पड़े। इस चिकित्सा सुविधा से मेडिकल काॅलेजों में भी मरीजों का कम बोझ पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बैरी ने कहा कि हर ब्लॉक स्तर के चिकित्सा संस्थानों में चार से पांच विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जा रहे हैं। इनमें डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जानी है। जहां बिस्तर कम है, वहां संख्या को बढ़ाया जाना है। प्रदेश सरकार की इस पहल से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed