फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   now bird flu also confirmed in Crows in himachal pradesh, test report came positive

हिमाचल: अब कौवों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप

Fri, 08 Jan 2021 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jan 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
now bird flu also confirmed in Crows in himachal pradesh, test report came positive
कौवों में भी बर्ड फ्लू, नगरोटा में मृत पक्षियों को दफनाया गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र में घरों के आसपास मिले मृत कौवों के पांच सैंपलों में से तीन की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। इससे लोगों में दहशत हो गई है। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि अब बर्ड फ्लू का खतरा सिर्फ पौंग बांध के प्रवासी पक्षियों तक ही सीमित नहीं रह गया है। इससे भी चिंताजनक यह कि प्रदेश में पक्षियों और जानवरों के अलावा इंसानों में भी बर्ड फ्लू फैलने का संकट पैदा हो गया है। एच5एन1 नाम के घातक बर्ड फ्लू के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले ही आगाह कर चुके हैं कि यह वायरस इंसान की जान तक ले सकता है।

विज्ञापन


वहीं, बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच गए। उन्होंने हालात का जायजा लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।  पौंग बांध में प्रवासी पक्षियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शुक्रवार को भी 293 और प्रवासी पक्षियों की मौत हुई है, जिनका वन्य जीव विंग की टीमों ने वैज्ञानिक ढंग से निपटान कर दिया है। पौंग बांध वन्य जीव अभयारण्य में मृत प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़कर अब 3,702 पहुंच गई है।
विज्ञापन


वहीं, टेस्टिंग के लिए जालंधर भेजे गए 119 मुर्गों केसैंपल की रिपोर्ट के लिए अब इंतजार और बढ़ गया है। पशुपालन विभाग जिला कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि जालंधर से अब ये सैंपल भोपाल भेज दिए गए हैं। इसकी अंतिम रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी। पौंग बांध के पानी में भी वायरस की आशंका के चलते सैंपल भरे गए थे, उसकी रिपोर्ट आने में भी देरी हो रही है। धर्मशाला स्थित जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सरबण कुमार ने बताया कि सोमवार तक ही रिपोर्ट आ पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा और मंडी में मिले 77 मृत कौवे
सिरमौर जिले के पांवटा की भाटावांली ग्राम पंचायत के केदारपुर वार्ड-2 तिब्बती कालोनी के पास शुक्रवार को 61 मृत कौवे मिले हैं। मंडी नगर निगम के सन्यारड़ी वार्ड में 12 जबकि धर्मपुर की लौंगणी पंचायत में भी 4 मृत कौवे मिले हैं। इन सभी के सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इनकी मौत के असल कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

कोरोना नियंत्रण में आया तो अब बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता

बर्ड फ्लू से पनपे संकट का जायजा लेने शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कोरोना नियंत्रण में आने लगा है। लेकिन अब बर्ड फ्लू चिंता का नया विषय बनकर उभरा है। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। सरकार बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

समीक्षा बैठक में सीएम ने जिला प्रशासन, पशुपालन, वन्य प्राणी विभाग को समन्वय के साथ बर्ड फ्लू के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सिंह और वन्य प्राणी विभाग की अरण्यपाल उपासना पटियाल ने बर्ड फ्लू से बचाव पर आधारित प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed