{"_id":"59a7a2c94f1c1be1278b49b0","slug":"now-bad-result-will-affect-teachers-acr","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इससे कम रिजल्ट आया तो शिक्षकों की एसीआर में दर्ज होगा वेरी पुअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इससे कम रिजल्ट आया तो शिक्षकों की एसीआर में दर्ज होगा वेरी पुअर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 31 Aug 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा परिणामों की परफार्मेंस अब शिक्षकों की एसीआर में लिखी जाएगी। शिक्षा विभाग ने निदेशालय के माध्यम से सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर प्रिंसिपलों को एसीआर अपडेट करने को कहा है।
विज्ञापन
इस व्यवस्था के तहत दसवीं और जमा दो कक्षा में संबंधित विषय में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की एसीआर में वेरी पुअर लिखा जाएगा। 26 से 50 फीसदी तक एवरेज, 75 फीसदी तक गुड और 75 फीसदी से अधिक परिणाम देने पर एसीआर में वेरी गुड लिखा जाएगा।
विज्ञापन
बीते दिनों ही सरकार के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। दसवीं और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 51 सरकारी और निजी स्कूलों में एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दसवीं में 37 स्कूलों और जमा दो में 14 स्कूलों का वार्षिक परिणाम शून्य रहा है। प्रदेश के 344 स्कूलों का परिणाम 25 फीसदी से कम रहा है। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में सबसे अधिक बच्चे फेल हुए हैं।
कुल 1.10 लाख विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी थी। इनमें 25398 बच्चे गुणा-भाग करने में सफल नहीं हुए। गणित के बाद अंग्रेजी दूसरा विषय है, जिसमें सबसे अधिक बच्चे फेल हुए हैं। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की जांच को गठित कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीते साल बेहतर परिणाम देने वाले स्कूल सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद फिसड्डी साबित हुए।
रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि शैक्षणिक सत्र 2017-18 में बोर्ड परीक्षाओं को लेने के लिए पहली बार प्रदेश के 100 स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाए गए थे। जिन स्कूलों में कैमरे लगाए गए थे, बीते साल उन स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी था। कैमरे लगने के बाद परीक्षा परिणाम में 75 फीसदी की गिरावट आई है। इन स्कूलों का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस बार 25 फीसदी से कम रहा है।