फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now BA Shastri will be able to do with ICDEOL seven new courses including computer diploma

ICDEOL HPU Shimla: अब इक्डोल से कर सकेंगे बीए शास्त्री, कंप्यूटर डिप्लोमा समेत सात नए कोर्स

Tue, 13 Dec 2022 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 09:46 PM IST
सार

विश्वविद्यालय अकादमिक काउंससिल की चार अक्तूबर को आयोजित बैठक से मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 19 नवंबर को हुई बैठक में इन सभी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स को मंजूरी मिली थी। 

विज्ञापन
Now BA Shastri will be able to do with ICDEOL seven new courses including computer diploma
एचपीयू इक्डोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) अगले साल से सात नए कोर्स शुरू करेगा। इन कोर्स में बीए शास्त्री तीन वर्र्षीय कोर्स, एलिमेंटरी इक्नॉमिक्स सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स, मानव संसाधन विकास में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स, कम्यूनिकेटिव इंग्लिश डिप्लोमा कोर्स, कं प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा के अलावा डाटा साइंस में डिप्लोमा कोर्स और आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय अकादमिक काउंससिल की चार अक्तूबर को आयोजित बैठक से मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 19 नवंबर को हुई बैठक में इन सभी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स को मंजूरी मिली थी। अब इक्डोल नए शैक्षणिक सत्र से इन सभी कोर्स को शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


इक्डोल की निदेशक प्रो. संजु करोल ने कहा कि इक्डोल नए सत्र से ही इन नए कोर्स को शुरू करेगा। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया को शुरू करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इक्डोल के दूरवर्ती शिक्षा मोड के माध्यम से छात्र पूरे प्रदेश या प्रदेश के बाहर रहने के बावजूद तय की जाने वाली पात्रता शर्तों को पूरा कर प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन कोर्स को डिस्टेंस मोड से शुरू करने का मकसद युवाओं के कौशल को विकसित करने और ऐसे छात्र जो रेगुलर मोड से पढ़ाई करने में असमर्थ है, उन्हें आगे पढ़ाई जारी रखकर अपनी योग्यता को बढ़ाने का मौका देना है।  इन कोर्स का पहला बैच बिठाने के लिए प्रवेश के लिए पात्रता नियम और फीस आदि का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। इक्डोल प्रशासन इन कोर्स में प्रवेश संबंधित शेड्यूल जल्द जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed