फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UP youth arrested from Paonta on charges of treason, posted such post on social media

Himachal: देशद्रोह के आरोप में पांवटा से यूपी का युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाली ऐसी पोस्ट

Mon, 09 Jun 2025 09:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 09:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले सुलेमान के खिलाफ 27 मई को देशद्रोह की धारा के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी यहां से भाग गया।

विज्ञापन
UP youth arrested from Paonta on charges of treason, posted such post on social media
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले सुलेमान के खिलाफ 27 मई को देशद्रोह की धारा के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी यहां से भाग गया। रविवार को जैसे ही वह लौटा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पांवटा के बद्रीपुर क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले सुलेमान ने सोशल मीडिया पर टूटे हुए जहाज के टुकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाली पोस्ट डाली थी। इसके अलावा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अब्दुल्लागढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सुलेमान के खिलाफ धारा-152 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed