फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now 360 days job guarantee for cities poor people in himachal.

अब शहरी गरीबों को भी मिलेगी 360 दिन के रोजगार की गारंटी

Mon, 25 Apr 2016 12:20 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Now 360 days job guarantee for cities poor people in himachal.
मनरेगा की तर्ज पर रोजगार गारंटी कार्ड बनाया जाएगा जबकि 170 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाएगी।

शहरी गरीबों को हिमाचल सरकार 360 दिन का रोजगार मुहैया कराएगी। सरकार ने इसके लिए लाल बहादुर शास्त्री कामगार एवं शहरी आजीविका योजना (लक्ष्य) शुरू की है। प्रथम चरण में यह योजना तीन साल चलेगी।

विज्ञापन


योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में विलय किए गए वार्डों और नगर पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें, नालियों को पक्का करना, सेनिटेशन, रास्तों और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। मनरेगा की तर्ज पर रोजगार गारंटी कार्ड बनाया जाएगा जबकि 170 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत 70 फीसदी प्रदेश सरकार जबकि 30 फीसदी बजट शहरी व नगर निकायों से लिया जाएगा। मनरेगा की तर्ज पर ही 70 फीसदी बजट लेबर कंपोनेंट जबकि 30 फीसदी निर्माण सामग्री पर खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करवाए जाएंगे ये सारे काम

 Now 360 days job guarantee for cities poor people in himachal.
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गांव में मनरेगा के तहत पानी के टैंक, सिंचाई, रास्तों का निर्माण होता था लेकिन शहरों में लक्ष्य योजना के तहत बिजली के खंभे लगाना, नालियों का निर्माण, सड़कें और रेलिंग आदि का काम कराया जाएगा।

इसलिए शुरू की योजना
प्रदेश सरकार गांवों के एरिया को शहरों में मर्ज कर रही है। गांव के अधिकांश लोग शहरों में आ रहे हैं। ये लोग मनरेगा के तहत दिहाड़ी लगाकर अपना रोजगार चलाते थे, लेकिन शहरी क्षेत्रों में शामिल होने से इनका रोजगार खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने इन लोगों को रोजगार देने के लिए यह योजना शुरू की है।

नगर पंचायतों को मिलेंगे 10 लाख
शहरी विकास विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि हिमाचल में नई नगर पंचायतों को 10 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा गांव के जो एरिया नगर पंचायतों में मिले हैं, उन्हें भी विकास कार्यों के लिए राशि जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed