{"_id":"6899feb98f9b9a84790e9932","slug":"now-130-tests-will-be-conducted-in-the-government-lab-of-chamiyana-hospital-shimla-news-c-19-sml1001-582905-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल की सरकारी लैब में होंगे अब 130 टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल की सरकारी लैब में होंगे अब 130 टेस्ट
विज्ञापन
अस्पताल में स्थापित होगी अत्याधुनिक लैब, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का एलान, सस्ती दरों पर मिलेगी सुविधा
23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 23 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इन-हाउस टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी। लैब में करीब 130 टेस्ट होंगे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोबोटिक सर्जरी के शुभारंभ के बाद कही है।
उन्होंने बताया कि यह लैब सभी जांचों की सुविधा उपलब्ध करवाएगी जो वर्तमान में क्रस्ना लैब में की जाती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को किफायती दरों पर जांच मुहैया करवाना है। साथ ही निजी लैबों पर बढ़ते दबाव को कम करना है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस इन-हाउस लैब के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए बाहरी निजी लैबों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अभी तक कई मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था और रिपोर्ट मिलने में समय भी ज्यादा लगता था। नई लैब के माध्यम से रिपोर्ट की प्रक्रिया तेज होगी जिससे उपचार जल्द शुरू किया जा सकेगा और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल पाएगा।
यह लैब पूरी तरह से ऑटोमेटिड होगी और इसमें आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां बायोकेमिकल, हेमेटोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सीरोलॉजी, मॉलिक्यूलर टेस्टिंग और अन्य विशेष जांचें एक ही स्थान पर की जा सकेंगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नई तकनीक और प्रशिक्षित स्टाफ की मदद से जांचों की सटीकता में भी काफी सुधार होगा। लैब की स्थापना से न केवल समय और धन की बचत होगी बल्कि रिपोर्ट की गुणवत्ता पर भी मरीजों का भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक इस सुविधा के शुरू होने से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता और बढ़ेगी। निजी लैबों में जहां मरीजों को जांच के लिए ज्यादा शुल्क देना पड़ता है, वहीं सरकारी लैब में उन्हें कम लागत पर वही सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा रिपोर्ट सीधे डॉक्टरों तक ऑनलाइन उपलब्ध होने से उपचार की गति में सुधार होगा। यह परियोजना आने वाले कुछ महीनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद है कि इसके शुरू होते ही चमियाना और आसपास के क्षेत्रों के हजारों मरीजों को राहत मिलेगी तथा आईजीएमसी शिमला पर जांच का बोझ भी काफी हद तक कम होगा। अस्पताल प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देगा।