फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now 1.30 Lakh for Poor people to build House.

बड़ा फैसला, अब गरीबों को घर बनाने के लिए मिलेगा ज्यादा पैसा

Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now 1.30 Lakh for Poor people to build House.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब गरीब लोगों को आवास के लिए 1.30 लाख रुपये की राशि मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने बीते महीने हिमाचल सरकार को राशि बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार ने बढ़ाई गई राशि को स्वीकृति दे दी है। पहले गरीब लोगों को आवास के लिए 80 हजार रुपये की राशि मिलती थी। इसमें 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हिमाचल में भवन निर्माण के दौरान इस्तेमाल होनी वाली सामग्री के रेट में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


80 हजार रुपये से दो कमरे और किचन, बाथरूम और शौचालय का निर्माण नहीं हो सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राशि बढ़ाने की बात कही। हिमाचल सरकार ने भी गरीब लोगों को आवास के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की है। इस योजना में भी लोगों को 1.30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल लोगों को मिलती है यह सुविधा

Now 1.30 Lakh for Poor people to build House.

बीपीएल परिवारों को प्रदेश सरकार आवास बनाने के लिए पैसा देती है। इसके लिए पहले प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया जाता है। उसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए बीडीओ के पास भेजा जाता है। डीपीसी कमेटी से अप्रूवल मिलने के बाद लोगों को यह राशि जारी की जाती है।

हिमाचल में गरीब लोगों को आवास के लिए अब 1.30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। जिला प्रशासन को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।- आर सेलवम, निदेशक, ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed