फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   November 1: Inflation shock before Diwali, Price of commercial LPG cylinder in Himachal crosses two thousand rupees

दिवाली से पहले महंगाई का झटका: हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम दो हजार के पार

Mon, 01 Nov 2021 12:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम दो हजार रुपये के पार हो गए हैं। सोमवार को गैस कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी के दाम में 266 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
November 1: Inflation shock before Diwali, Price of commercial LPG cylinder in Himachal crosses two thousand rupees
एलपीजी सिलिंडर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई का झटका लग गया है। हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम दो हजार रुपये के पार हो गए हैं। सोमवार को गैस कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी के दाम में 266 रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे प्रदेश में अब होम डिलिवरी के साथ व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के 2171 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को अक्तूबर महीने के दामों पर होम डिलिवरी के साथ करीब 1002 रुपये की चुकाने होंगे। रसोई गैस सिलिंडर में लगी महंगाई की आग के साथ-साथ राजधानी शिमला में सामान्य पेट्रोल के प्रति लीटर दाम भी 100 रुपये  के पार चल रहे हैं। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी के एकमात्र पेट्रोल पंप छुरपक में पेट्रोल 110 और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। पंप पर पेट्रोल के दाम 108. 75 तथा डीजल 99.05 रुपये प्रति लीटर रहे।  लाहौल के छुरपक पेट्राल पंप पर 21 अक्तूबर को पेट्रोल 106.03 तथा डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर था। इसके बाद से घाटी में लगातार दामों को उछाल जारी है। अब दिवाली से ठीक पहले गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी ने जनता की कमर तोड़ दी है। लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


जानें पिछले चार महीनों के दाम
जुलाई में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर 82 रुपये महंगा हो गया था। अगस्त में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। इसके बाद सितंबर में प्रदेश घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर 75 रुपये महंगा हुआ था। पहली अक्तूबर को व्यावसायिक गैस सिलिंडर 36 रुपये महंगा हुआ। इसके बाद घरेलू सिलिंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। अब नवंबर में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम 266 रुपये बढ़ गए हैं। पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता की सिलिंडर महंगे होने से परेशानियां और अधिक बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed